11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
Mumbai Train Blasts: 11 जुलाई 2006 को मुंबई लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 187 लोगों की जान गई थी। इसी दिन विश्व जनसंख्या दिवस भी मनाया जाता है।
- Written By: अंकिता पटेल
11 जुलाई इतिहास, मुंबई ट्रेन ब्लास्ट (सोर्स : नवभारत डिजाइन फोटो )
July 11 Historical Events: पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था, जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई। मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई, 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे।
इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग घायल हुए थे। इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।
1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।
1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 लोगों की मौत।
1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
1989 : ग्यारह जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत।
1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।
1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।
2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।
2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
2019: पाकिस्तान में ट्रेन भिड़ंत में 16 लोगों की मौत, 80 से अधिक घायल।
2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण।
2023: माउंट एवरेस्ट के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच विदेशी यात्रियों और नेपाली पायलट की मौत।
2023: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हमलावरों ने नौ यात्रियों की गोली मारकर हत्या की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
