-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Introduction Of Digital Currency Utility Of E Rupee In Retail Business
डिजिटल करेंसी की शुरूआत, ई-रुपी की खुदरा व्यापार में उपयोगिता
- Written By: नवभारत डेस्क
शुरुआत में रिजर्व बैंक 50,000 ग्राहकों और व्यापारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. ई-रुपी खुदरा बाजार में पेटीएम को कड़ी टक्कर दे सकता है

लोगों को डिजिटल करेन्सी के प्रति शिक्षित व जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) शुरू की है. अब तक 4 बैंक और 4 शहरों को ई-रुपी चलाने के लिए चुना गया है. इसके लिए 1.71 करोड़ रुपए की रकम ई-रुपी के तौर पर जारी की गई है. इसे रिजर्व बैंक क्रमगत तरीके से लोकप्रिय बनाएगा ताकि वर्तमान रकम भुगतान और समायोजन की प्रणाली में बाधा न आने पाए. शुरूआत में ई-रुपी एक समूह के बीच व्यक्ति से व्यक्ति (पर्सन टु पर्सन) तथा व्यक्ति से व्यापारी (पर्सन टु मर्चेंट) के तौर पर रहेगा. इसके उपयोगकर्ता (यूजर) बैंक द्वारा दिए गए वालेट को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करेंगे. इससे उपयोगकर्ता ई-रुपी जमा कर सकेगा. किसी दूकानदार या व्यापारी को भुगतान करते समय व्यापारी के क्यूआर कोड़ को मोबाइल पर स्कैन करना होगा.
1 दिसंबर को नई दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और भुवनेश्वर में ई-रुपी लांच किया गया. इसके लिए खुदरा क्षेत्र में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक व यस बैंक को जिम्मेदारी दी गई. अगले चरण में ई-रुपी का चलन अहमदाबाद, गुवाहाटी, हैदराबाद, गंगटोक, इंदौर, कोच्चि, पटना, शिमला और लखनऊ में किया जाएगा. यद्यपि रिजर्व बैंक ने अभी ई-रुपी के लिए 1.71 करोड़ रुपए जारी किए हैं लेकिन यदि उपभोक्ताओं की मांग बढ़ी और बैंक राजी हुए तो और अधिक ई-रुपी की सप्लाई की जा सकती है. अगले चरण में फूड डिलीवरी एप्स तथा अन्य दूकानदारों को भी इससे भुगतान किया जा सकेगा.
शुरुआत में रिजर्व बैंक 50,000 ग्राहकों और व्यापारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. ई-रुपी खुदरा बाजार में पेटीएम को कड़ी टक्कर दे सकता है. दूसरी ओर मुद्दा यह भी है कि थोक व्यापार इसे किस रूप में लेगा? इस प्रोजेक्ट में शामिल बैंकर इसे आकर्षक नहीं मान रहे हैं. उन्हें लगता है कि ई-रुपी की वजह से उनका कागजी कामकाज व अकाउंटिंग का काम बढ़ जाएगा और कोई खास फायदा भी नहीं होगा. कई सारे लेन-देन हो जाने के बाद क्लीयरिंग हाउस ट्रेड सेटलमेंट हुआ करता है लेकिन ई-रुपी के मामले में हर लेन-देन में अलग सेटलमेंट होगा. व्यापारी के लिए ई-रुपी नेटबैकिंग के समान ही होगा. यह प्रणाली सिर्फ खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्रों में ही उपयोगी है.
सम्बंधित ख़बरें
Composition Scheme: बिना GST नंबर वाले छोटे व्यापारी भी अब करेंगे ऑनलाइन बिक्री, जानें क्या हैं नियम?
दुनियाभर में आर्थिक संकट, फिर भी कैसे तेजी से बढ़ रहा भारत? RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, सोना 1,49,600 और चांदी 2,30,000 के पार, जानें आज का ताज़ा भाव
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Editorial introduction of digital currency utility of e rupee in retail business
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMExplainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
Jul 23, 2026 | 08:08 PMमौनी रॉय ने स्क्रिप्ट सुनते ही भर दी हामी, सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी से करेंगी दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














