-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Drinking Water Crisis Will Remain In Mira Bhayander Shutdown Will Have To Be Done To Change The Pipeline
मीरा-भायंदर में बरकरार रहेगा पेयजल संकट, पाइपलाइन बदलने करना पड़ेगा शटडाउन,
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Photo
-अनिल चौहान
भायंदर: इस साल अच्छी बरसात के बावजूद मीरा-भायंदर (Mira-Bhayander) में जारी पेयजल संकट (Drinking Water Crisis) को लेकर विपक्ष के बाद गुरुवार को सत्तापक्ष भाजपा (BJP) भी सड़क पर उतरी, लेकिन उनके आंदोलन का कोई खास फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के शिष्टमंडल के सवालों का उत्तर देते हुए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC) के मुख्य अभियंता सुधाकर वाघ ने साफ शब्दों में कहा कि वे 110 एमएलडी से ज्यादा पानी नहीं दे सकते हैं क्योंकि इससे ज्यादा पानी छोड़ने पर पाइपलाइन (Pipeline) फटने लगती है।
वाघ ने कहा कि कटई से शिरफाटा के बीच 14 किमी पाइपलाइन बदलनी है। इसमें से 8 किमी बदली जा चुकी है और उसमें इंटनरल तीन कनेक्शन करने हैं। इसके लिए कम से कम महीने में दो दिन टोटल शटडाउन रखना पड़ेगा। जिसकी वजह से मीरा-भायंदर का 8 दिन पानी बंद रहेगा। हालांकि हमारी कोशिश है कि कम से कम शटडाउन करना पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
महीने के तीसों दिन पानी देने की दलील
भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता में दलील रखी थी कि शहर को एमआईडीसी को महीने में 4000 एमएलडी पानी की जगह 2300 से 2700 एमएलडी पानी ही मिल रहा है। हमें हमारे एमआईडीसी के कोटे का 135 में से 125 एमएलडी और नवी मुंबई का 20 एमलडी पानी महीने के 30 दिन मिलना चाहिए। शटडाउन के अगले दिन दोनों दिन का छोड़ा जाए। साल 2019 में एमआईडीसी से 118 एमएलडी तक पानी आया था।
स्टेम की लाइन में ठाणे का कनेक्शन
चर्चा के दौरान यह खुलासा हुआ कि दूसरे स्रोत स्टेम प्राधिकरण की पाइपलाइन में ठाणे महानगरपालिका का कनेक्शन का है। इसकी बदौलत मीरा-भायंदर को 86 की जगह 70 से 73 एमएलडी पानी ही मिल रहा था। मीरा-भायंदर महानगरपालिका के जलापूर्ति अभियंता सुरेश वकोड़े ने बताया कि गुरुवार को 84 एमएलडी पानी आया है। नरेंद्र मेहता ने सवाल किया कि इसका मतलब स्टेम का 10 एमएलडी पानी चोरी हो रहा था? ज्यादा पानी के लिए हमें क्या रोज आंदोलन करना पड़ेगा? कमिश्नर दिलीप ढोले ने बताया कि स्टेम की जलापूर्ति पर नजर रखने के लिए खास तौर पर एक कमेटी बनाई गई है और जल्द ही एक इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी।
राजनीतिक टकराव होने से बचा
पानी की किल्लत को लेकर शहर का राजनीतिक परा चढ़ा हुआ है। विपक्ष की शिवसेना मटकी फोड़ आंदोलन कर रही है। उसका आरोप है कि सत्तापक्ष भाजपा पानी देने में असफल रही है, जबकि भाजपा का सीधा आरोप है कि एमआईडीसी राज्य सरकार के अधीन है। राज्य में सरकार शिवसेना की है और वह जानबूझकर पानी कम दे रही है। दो जगहों पर नागरिकों द्वारा धरना दिया जा रहा है। गुरुवार को जनता और भाजपाइयों का भारी हुजूम सिल्वर पार्क में जमा हुआ। वहां पहले चेकनाका तक पदयात्रा, फिर वहां से अंधेरी स्थित एमआईडीसी के कार्यालय पर धरना के लिए उन्हें रवाना होना था। मौके की गंभीरता को देखते हुए एमआईडीसी अधिकारी स्वयं मीरा-भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय पहुंच गए। कमिश्नर दिलीप ढोले ने भाजपाइयों को चर्चा के लिए मुख्यायलय ही बुला लिया। वहां पहुंचने पर पता चला कि कमिश्नर ने संयुक्त बैठक बुला रखी है और मौके पर विधायक गीता जैन सहित शिवसेना-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। पक्ष-विपक्ष दोनों के बीच गर्मागर्म बहस और जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। बाद में कांग्रेस-शिवसेना के नेताओं को महापौर कक्ष में भेजा गया। तब जाकर भाजपा के शिष्टमंडल से प्रशासन की चर्चा शुरू हो सकी।
Drinking water crisis will remain in mira bhayander shutdown will have to be done to change the pipeline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMखंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
Jul 24, 2026 | 10:54 PMमहाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 24, 2026 | 10:50 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Jul 24, 2026 | 10:47 PMदिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल
Jul 24, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














