- Hindi News »
- India »
- P Chidambaram Landed In Trouble For His Remarks On Operation Blue Star Angering The Bjp As Well As Congress
‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ पर बोलकर बुरे फंसे पी. चिदंबरम, BJP के साथ-साथ नाराज हो गए कांग्रेस के आलाकमान
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Congress के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने हाल ही में कहा है कि 50 साल पहले हुई सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को अंजाम देने का तरीका गलत था। इस बयान के बाद दोनों ही पार्टियों ने उनको घेर लिया।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
P. Chidambaram on Operation Blue Star: पी. चिदंबरम ने हाल ही में कहा कि ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को अंजाम देने का तरीका गलत था। इसी में उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस गलती की कीमत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी थी। अब अस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।
चिदंबरम के इस बयान के बाद, बीजेपी ने चिदंबरम पर कांग्रेस की भूलों को देर से स्वीकार करने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस के अंदर ही राशिद अल्वी जैसे नेताओं ने उन पर पार्टी और इंदिरा गांधी पर हमला करने का सवाल उठाया है।
क्या है पूरा मामला?
आज यानी 12 अक्टूबर 2025 को, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिए गए एक विवादास्पद बयान के कारण राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। 50 साल पहले, पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन ब्लू स्टार) की इजाजत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दी थी। इस संवेदनशील विषय पर चिदंबरम की टिप्पणी ने उन्हें बीजेपी के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर ला दिया है, क्योंकि उन्होंने इस ऑपरेशन के तरीके को त्रुटिपूर्ण बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
पुणे में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत से मचा कोहराम, कांग्रेस ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा
बीजेपी का हमला: ‘देर से मानी गई भूलें’
बीजेपी ने चिदंबरम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहुत देर से कांग्रेस की गलतियों को स्वीकार कर रहे हैं। रिजिजू ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चिदंबरम ने पहले यह खुलासा किया था कि मुंबई आतंकी हमलों (26/11) के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई इसलिए नहीं की, क्योंकि वह अमेरिका और दूसरी विदेशी शक्तियों के दबाव में था। रिजिजू ने कहा कि चिदंबरम ने माना है कि स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार भी गलत था। रिजिजू ने इन स्वीकारोक्तियों को बहुत देर से आने वाली भूलें बताया।
कांग्रेस के भीतर विरोध
चिदंबरम को अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राशिद अल्वी की आलोचना का भी सामना करना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राशिद अल्वी ने चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाए। अल्वी ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार सही था या गलत, यह एक अलग बात है, लेकिन 50 साल बाद चिदंबरम को कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी पर हमला करने की क्या जरूरत पड़ गई।
राशिद अल्वी ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद दुखद बताया, क्योंकि उनके अनुसार चिदंबरम वैसी ही बातें कर रहे हैं जैसी बीजेपी और प्रधानमंत्री अक्सर करते हैं। अल्वी ने संदेह व्यक्त करते हुए पूछा कि चिदंबरम के खिलाफ अभी भी कोर्ट में मामले चल रहे हैं, इसलिए कहीं उन पर कोई दबाव तो नहीं है जो उन्हें कांग्रेस पर हमला करने के लिए मजबूर कर रहा है। अल्वी ने पूछा कि कौन सी बात उन्हें मजबूर कर रही है।
यह भी पढ़ें: गैंगरेप मामले पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलने देना चाहिए’
क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार
ऑपरेशन ब्लू स्टार वह सैन्य कार्रवाई थी जिसकी इजाजत इंदिरा गांधी ने इसलिए दी थी ताकि स्वर्ण मंदिर के अंदर छिपे उग्रवादियों पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के बाद सिख समुदाय में भारी नाराजगी फैली थी, और बाद में दो बॉडीगार्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
P chidambaram landed in trouble for his remarks on operation blue star angering the bjp as well as congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














