-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chess Olympiad 2024 India Unprecedented Dominance On The World Chessboard
चेस ओलंपियाड 2024: विश्व शतरंज की बिसात पर भारत की अभूतपूर्व बादशाहत
- Written By: मृणाल पाठक
एक समय था जब शतरंज में सोवियत संघ बनाम शेष विश्व मुकाबलों में भी सोवियत संघ का पलड़ा भारी पड़ता था। आज सोवियत संघ की जगह भारत ने ली है। इसका अंदाजा तो उसी वक्त होने लगा था। जब भारत के 14-15 साल के लड़के व लड़कियां ग्रैंडमास्टर बनने लगे थे, लेकिन इस हकीकत पर मोहर लगी 22 सितम्बर 2024 को बुडापेस्ट, हंगरी में।

(डिजाइन फोटो)
एक समय था जब शतरंज में सोवियत संघ बनाम शेष विश्व मुकाबलों में भी सोवियत संघ का पलड़ा भारी पड़ता था। आज सोवियत संघ की जगह भारत ने ली है। इसका अंदाजा तो उसी वक्त होने लगा था। जब भारत के 14-15 साल के लड़के व लड़कियां ग्रैंडमास्टर बनने लगे थे, लेकिन इस हकीकत पर मोहर लगी 22 सितम्बर 2024 को बुडापेस्ट, हंगरी में।
जब 45 वें बेस ओलम्पियाड में भारत ने अभूतपूर्व डबल टीम गोल्ड जीता। दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की पुरुष टीम ने तो प्रतियोगिता के समापन से एक दिन पहले अंतिम राउंड के शेष रहते ही स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था, लेकिन पहली वरीयता प्राप्त महिला टीम को अंतिम चक्र तक संघर्ष करना पड़ा।
इससे पहले चेस ओलम्पियाड में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में मामल्लापुरम, तमिलनाडु में रहा था, जब उसने दो टीम कास्य पदक जीते थे। भारत की पुरुष टीम ने 2014 में भी कांस्य पदक जीता था। अंतिम चक्र में हमारी पुरुष टीम ने स्लोवेनिया को 3।5-0।5 से पराजित करके अपने कुल अंक 21 कर लिए थे, जो आज तक में सर्वाधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
शहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
CM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
यह भी पढ़ें- हाइब्रिड वायरफेयर का खतरा, भारत को सतर्क रहना आवश्यक
इसी स्कोरलाइन के साथ हमारी महिला टीम ने अजरबैजान को हराया और कुल 19 अंक अर्जित किये। भारत ने दो टीम गोल्ड मेडल के अतिरिक्त चार बोर्ड गोल्ड मेडल भी जीते, जोकि प्रतियोगिता में शुरू से अंत तक शानदार प्रदर्शन करने के लिए डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, दिव्या देशमुख व वेतिका अग्रवाल के गलों की शोभा बने।
इस यादगार व ऐतिहासिक कामयाबी में कप्तान एन श्रीनाथ का यह निर्णय मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ कि उन्होंने भारत के टॉप रेटेड खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी (लाइव रेकिंग में विश्व नंबर 3) को तीसरे बोर्ड पर खिलाया। अर्जुन ने 11 चक्रों में 9 जीत व 2 ड्रा के साथ 10 अंक अर्जित किये और 195 इलो पॉइंट्स जोड़ते हुए इलो 2।797 तक पहुंचे।
गुकेश को टॉप बोर्ड पर खिलाया गया और उन्होंने 10 चक्रों में 8 जीत व 2 ड्रा के साथ 9 अंक अर्जित किये। मुकेश ने अपने इलो स्कोर में 30 पॉइंट्स जोड़े, जिससे उनके इलो 2785 हो गई है और वह लाइव रैंकिंग में विश्व नंबर 4 है। यह पहला अवसर है जब विश्व के टॉप 5 खिलाड़ियों में दो भारतीय हैं। दोनों अर्जुन व गुकेश अति सम्मानित 2800 रेटिंग मार्क के बहुत करीब है। अगर वह 2800 की बाधा पार कर लेते हैं, तो वह यह कारनामा करने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के मात्र दूसरे खिलाड़ी होंगे।
बुडापेस्ट में भारत की शानदार यादगार विजय यात्रा के ऐतिहासिक महत्व को दो प्रमुख बातों से समझा जा सकता है। एक राह आसान नहीं थी। ओपन सेशन में 194 टीमें थी। जिनमें 245 ग्रैंडमास्टर्स सहित 977 खिलाड़ी थे, जबकि महिला वर्ग में 180 टीमें थीं, जिनमें 17 ग्रैंडमास्टर्स सहित 907 खिलाड़ी थे।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव, दांव पर लगी है भारतीय विदेशनीति
इस कठिन मैदान में बाजी मार लेना वास्तव में चमत्कार ही है। बुडापेस्ट में भारत की कामयाबी का सारा श्रेय विश्वनाथन आनंद को ही जाता है। आज जो शतरंज के विश्व मंच पर युवा भारतीय तहलका मचा रहे हैं, वह कास्परोव के शब्दों में आनंद के मेटीस (बच्चे) हैं। आनंद ने ही गुकेश अर्जुन, प्रज्ञानंद आदि को अपनी छत्रछाया में लेकर कामयाबी की राह दिखाई। भारतीय शतरंज आनंद का सदैव ऋणी रहेगा।
लेख- कुंवर चांद खां द्वारा
Chess olympiad 2024 india unprecedented dominance on the world chessboard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM










