-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- India Needs To Be Cautious About The Threat Of Hybrid Wifi
हाइब्रिड वायरफेयर का खतरा, भारत को सतर्क रहना आवश्यक
- Written By: मृणाल पाठक
लेबनान में पेजर और वाकी-टाकी के विस्फोटों से सभी सन्न रह गए। मोसाद ने अपनी इस उच्च तकनीकी ताकत का इस्तेमाल हिजबुल्लाह की कमर तोड़ने के लिए किया, लेकिन इन सामान्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को खतरनाक बमों की तरह इस्तेमाल करके इजरायल ने दुनियाभर के आतंकियों को दहशत का वह रास्ता दिखा दिया है।

डिजाइन फोटो
लेबनान में पेजर और वाकी-टाकी के विस्फोटों से सभी सन्न रह गए। मोसाद ने अपनी इस उच्च तकनीकी ताकत का इस्तेमाल हिजबुल्लाह की कमर तोड़ने के लिए किया, लेकिन इन सामान्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को खतरनाक बमों की तरह इस्तेमाल करके इजरायल ने दुनियाभर के आतंकियों को दहशत का वह रास्ता दिखा दिया है कि अब ये छोटी और रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेस को तरह- तरह के बमों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
हमारे यहां तो आसानी से सबसे खतरनाक बम बनाए जाने वाले मोबाइल फोनों का इस्तेमाल ही 1 अरब से ज्यादा होता है। देश में 1.25 अरब इंटरनेट के ही यूजर हैं। कहा जा रहा है कि लेबनान में जो पेजर फटे उनमें बहुत मामूली मात्रा में पीईटीएन विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
अगर लेबनान में महज कुछ हजार आयातित इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेस चेक नहीं की जा सकीं तो सोचिये भारत में यह कैसे संभव है जहां हर दिन औसतन 5 लाख विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस आयात के जरिये विभिन्न देशों से आती हैं। भारत में संबंधित ऑथरिटी ही स्वीकारती हैं कि अपने यहां आ रहीं 90% इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की चेकिंग ही नहीं होती, तो सोचिये अपने यहां कितनी खतरनाक स्थिति हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Netanyahu: G-7 समिट से डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी चेतावनी, कहा- अब जिम्मेदार बनें
इंटरव्यू में बोले ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi: होर्मुज जलमार्ग पर हमेशा मुस्तैद रहेगी हमारी तलवार
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
इजरायल के एयर डिफेंस को हिज्बुल्लाह की चुनौती, इस हथियार के सामने जैमिंग भी होगा फेल!
पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ बढ़ी है। अब धीरे- धीरे इन सच्चाइयों का खुलासा सामने आ रहा है कि कैसे सुरक्षाबलों और एजेंसियों को चकमा देने के लिए आतंकी यहां भी टेक्नोलॉजी और हाइब्रिड वॉरफेयर का सहारा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव, दांव पर लगी है भारतीय विदेशनीति
इंटेलिजेंस एजेंसियों को जांच से पता चला है कि पाकिस्तान से घुसपैठ करके आए आतंकी इन दिनों धडल्ले से अल्पाइन मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर पहाड़ों पर ट्रैकर्स यूज करते हैं। लेबनान की तरह भारत में भी इन साधारण इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस से टारगेटेड अटैक किए जा सकते हैं?
सवाल है कि अगर इस तरह की आशंकाओं के तहत भारत में भी आतंकी अटैक की साजिश रची जाती है, तो हम इसे समय रहते कैसे नियंत्रित कर सकते हैं? अचानक यह आशंका इसलिए भी है क्योंकि हम तो 60 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकॉम आइटम चीन और उसके ही एक विस्तारित हिस्से हांगकांग से खरीदते हैं।
यही नहीं, हम तो अपनी सारी की सारी एटीएम मशीने, टरबाइनें यहां तक कि हमारे महानगरों की शान बनी मेट्रो ट्रेन पूरी की पूरी या इसके ज्यादातर हिस्से भी चीन सहित विभिन्न देशों से खरीदते हैं तो हमारे यहां स्माल डिवाइसेस से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधार का भी भारी भरकम बमों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल लेबनान में विस्फोट की इन घटनाओं ने एक झटके में पूरी दुनिया को खतरे के घेरे में खड़ा कर दिया है।
सभी डिवाइसेस की चेकिंग हो
बिना देरी किये भारत आने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस की 100 फीसदी स्कैनिंग सुनिश्चित करनी होंगी चाहे जितना खर्च बढे और चाहे जितना समय लगे। अगर सुरक्षित रहना है तो 90% डिवाइसेस चेक नहीं किये जाने का अब जोखिम नहीं लिया जा सकता। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्टवॉच जैसी हर उस चीज के इस्तेमाल की एक स्मार्ट गाइडलाइन तय करनी होगी और हर नागरिक को उसकी ट्रेनिंग जरूरी करनी होगी। क्योंकि ऐसी सभी डिवाइसेस का बम की तरह इस्तेमाल हो सकता है, जिसमें बैटरी लगी है और जिसे इंटरनेट के जरिये ऑपरेट करना संभव हो।
इसलिए विदेश से आ रहे हर डिवाइसेस की मॉनिटरिंग हर हाल में बहुत जरूरी है। याद रखिये हाइब्रिड वॉरफेयर भारत के लिए लेबनान से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा है। इसलिए लेबनान से सबक लेते हुए हमें इस तरह अलर्ट रहना होगा जैसे ये विस्फोट हमारे यहां ही हुए हों। क्योंकि हाइब्रिड और एसिमिट्रिक वॉरफेयर परंपरागत तरीके से लड़े जाने वाले युद्ध से कहीं ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि ऐसे युद्ध में देश का हर नागरिक फौजी की भूमिका में होता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
India needs to be cautious about the threat of hybrid wifi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














