-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Cbse Will Conduct The Examination For Class 10th Students Twice A Year From 2026
संपादकीय: 10वीं CBSE की 2 बार परीक्षा, शिक्षा क्षेत्र में नया एवं सार्थक प्रयोग
- Written By: दीपिका पाल
2026 से सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों की वर्ष में 2 बार परीक्षा आयोजित करेगा।इसमें पहली परीक्षा अनिवार्य होगी जो 17 फरवरी से 6 मार्च तक ली जाएगी और दूसरी परीक्षा ऐच्छिक या ऑप्शनल होगी।

10वीं CBSE की 2 बार परीक्षा (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: शिक्षा क्षेत्र में नए-नए प्रयोग होने लगे हैं।यदि ऐसे प्रयोग से छात्रों को लाभ होता है तो इनकी सार्थकता है।2026 से सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों की वर्ष में 2 बार परीक्षा आयोजित करेगा।इसमें पहली परीक्षा अनिवार्य होगी जो 17 फरवरी से 6 मार्च तक ली जाएगी और दूसरी परीक्षा ऐच्छिक या आप्शनल होगी जो 5 से 20 मई तक होगी।2 बार परीक्षा लेने का प्रयोजन यह है कि छात्रों को विज्ञान, गणित, समाज विज्ञान और भाषाओं में अपना परफार्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा।
यदि एक परीक्षा में किसी कारण पेपर बिगड़ा हो या अपेक्षानुसार लिख नहीं पाए तो दूसरी परीक्षा में नए सिरे से पेपर देकर किस्मत आजमाई जा सकती है।इससे छात्रों का साल बरबाद नहीं होगा।फरवरी में होनेवाली परीक्षा का परिणाम अप्रैल में और मई में होनेवाली एग्जाम का नतीजा जून में घोषित किया जाएगा।अब अक्टूबर में होनेवाली सप्लीमेंट्री परीक्षा बंद कर दी जाएगी।वास्तव में उसकी जरूरत ही नहीं रहेगी।छात्रों व उनके पालकों के लिए राहत की बात है कि प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम पहले के समान दिसंबर-जनवरी में 1 बार ही होंगे।
सीबीएसई दूसरी परीक्षा के जरिए उन छात्रों को मौका देना चाहता है जो अपने परिणामों में सुधार चाहते हैं।यदि किसी छात्र को पहले एग्जाम में ज्यादा और दूसरे एग्जाम में कम नंबर आते हैं तो उसके पहले चरण की परीक्षा के अंकों को फाइनल माना जाएगा।दोनों परीक्षाओं का रजिस्ट्रेशन एक ही बार करना होगा।2 बार परीक्षा लेने का आप्शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी।पहली परीक्षा का नतीजा डिजी लॉकर में उपलब्ध कराया जाएगा।सभी परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षा परिणाम आने के बाद मार्कशीट दी जाएगी।कभी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाने, अस्वस्थता या अन्य दिक्कत की वजह से पेपर बिगड़ जाता है।ऐसे छात्रों का भविष्य दूसरी परीक्षा में संवर सकता है।सीबीएसई बोर्ड के बारे में कहा जाता है कि उसका पाठ्यक्रम राज्यों के बोर्ड की तुलना में अधिक विस्तृत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
CBSE Class 12th Exam: CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख तय, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
CBSE Revaluation Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट
RTI मामलें में CIC का बड़ा फैसला, CBSE को देना होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर खर्च का ब्योरा
यदि ऐसी बात है तो उसे संतुलित किया जाना चाहिए।शिक्षा में रटने पर जोर देने से मौलिक सोच का विकास नहीं हो पाता इसे देखते हुए क्या पढ़ाई के तरीके में यथोचित सुधार नहीं किया जाना चाहिए।विदेश में स्कूली छात्रों को भारी बस्ते का बोझ नहीं उठाना पड़ता।वह एक फोल्डर लेकर जाते हैं और बाकी पुस्तक व नोटबुक स्कूल के अपने लॉकर में रखते हैं।उन्हें एसाइनमेंट अवश्य पूरा करना होता है।किताबी शिक्षा के साथ कुछ अतिरिक्त योग्यताएं जैसे सोशल सर्विस या रचनात्मक गतिविधियों को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा माना जाता है।शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जिसे नई चुनौतियों व बदलती आवश्यकताओं के मुताबिक ढाला जा सकता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Cbse will conduct the examination for class 10th students twice a year from 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














