- Hindi News »
- Special Coverage »
- British Pm Keir Starmer Alleged To Break Parliamentary Rules Over Gifts To Wife
पत्नी को गिफ्ट लेने का शौक, ब्रिटिश पीएम नहीं पाए रोक
- Written By: मृणाल पाठक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की पत्नी विक्टोरिया को बिजनेसमैन और फैशन रिटेलर वहीद अली ने गिफ्ट के तौर पर महंगी ड्रेसेज, फैशनेबल चश्मे और रहने की सुविधा दी। कीर स्टार्मर ने यह बात छिपाकर रखी। जिसे ब्रिटिश संसद के नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इस पूरे वाकये पर पढ़िए 'निशानेबाज' का यह व्यंग्यात्मक लेख--

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपनी पत्नी विक्टोरिया की वजह से मुसीबत में फंस गए। हुआ यह कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के प्रमुख दानदाता वहीद अली ने पीएम की वाइफ को महंगी ड्रेसेज, फैशनेबल चश्मे, रहने की सुविधा आदि उपहार के तौर पर दिए। विक्टोरिया की शॉपिंग का खर्च वहीद ने उठाया। धनवान व्यवसायी व आनलाइन फैशन रिटेलर वहीद द्वारा दी गई इस गिफ्ट का खुलासा कीर स्टार्मर ने नहीं किया। इस तरह उन्होंने संसद के नियमों को भंग किया।’’
हमने कहा, ‘‘इसीलिए ऐसे प्रधानमंत्री भले जिनके पीछे पत्नी और परिवार न हो। न जोरू न जाता, अल्ला मियां से नाता! नेता देश को संभालेगा या वाइफ की अच्छी से अच्छी चीजें पाने की अपरिमित लालसा को पूरा करेगा? नेता की इमेज को बिगाड़ने में पत्नी या बेटों की मनमानी जबाबदार होती है। हमारे देश में कितने ही नेता सिंगल रहे। जवाहरलाल नेहरू और नरसिंहराव विधुर थे। चंद्रशेखर की गांव में रहनेवाली पत्नी कभी सामने नहीं आईं।’’
हमने कहा, ‘‘वीपी सिंह की पत्नी सीतादेवी भी सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं। प्रथम राष्ट्रपति डा। राजेंद्र प्रसाद की पत्नी राजवंशीदेवी भी घर-गृहस्थी से बाहर नहीं निकलीं। इंदिरा गांधी भी अकेली थीं। वह फिरोज गांधी से विवाह के बावजूद अपने पापा जवाहरलाल नेहरू के साथ रहती थीं। ऐसे भी नेता हैं जिन्होंने विवाह तो किया लेकिन पत्नी से दूर रहने लगे। स्वाभिमानी पत्नी ने भी अकेलापन स्वीकार कर लिया।’’
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
BJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
यह भी पढ़ें- विपक्ष के बड़े नेता ने दिया था PM पद का ऑफर, गडकरी ने किया रहस्योद्घाटन
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम समझ रहे हैं कि आपका निशाना किस ओर है। कसूर ब्रिटिश प्रधानमंत्री का नहीं है। लोग रिश्वत देने के लिए नेता की पत्नी या संतान का इस्तेमाल करते हैं। वहीद ने विक्टोरिया को वस्तुएं भेंट कीं। इस वजह से प्रधानमंत्री स्टार्मर के यहां स्टॉर्म या तूफान आ गया।’’
हमने कहा, ‘‘पत्नी की हर इच्छा पूर्ण करना पति का कर्तव्य है। वह अपने पुरुषार्थ से अधिकतम कमाए और पत्नी को लगातार भेंट-उपहार देता रहे। इसी में गृहस्थ जीवन की सफलता है। भगवान राम को मालूम था कि सोने का हिरन नहीं हो सकता फिर भी सीता के कहने पर वह स्वर्णमृग के पीछे दौड़े। सत्यभामा ने स्वर्ग से पारिजात वृक्ष लाने की मांग की तो श्रीकृष्ण इंद्र के नंदनकानन उद्यान से वह वृक्ष द्वारका ले आए। भगवान विष्णु भी अपनी पत्नी लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए क्षीरसागर में रहते हैं जो उनका ससुराल है। समुद्र मंथन के समय लक्ष्मी क्षीरसागर से ही उत्पन्न हुई थीं।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
British pm keir starmer alleged to break parliamentary rules over gifts to wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMबकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMMP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM










