- Hindi News »
- Special Coverage »
- Brave Astronaut Sunita Williams Crossed The Pinnacle Of Courage
संपादकीय: हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा, जीवट के शिखर को पार कर आईं सुनीता विलियम्स
विस्मयजनक है भारत की बेटी सुनीता विलियम्स का अदम्य साहस और संकल्प युक्त धैर्य! अपनी प्रचंड इच्छाशक्ति के आधार पर ही 7 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रवास पर गई यह एस्ट्रोनाट महिला 286 दिनों तक वहां रही।
- Written By: दीपिका पाल

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अंतरिक्ष विज्ञान की प्रगति जितनी अदभुत है उतना ही विस्मयजनक है भारत की बेटी सुनीता विलियम्स का अदम्य साहस और संकल्प युक्त धैर्य! अपनी प्रचंड इच्छाशक्ति के आधार पर ही 7 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रवास पर गई यह एस्ट्रोनाट महिला 286 दिनों तक वहां रही और पृथ्वी की 4576 परिक्रमा कर डाली।
कल्पनातीत है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने 1,21,347,491 मील का सफर तय किया. इन 9 महीनों के दौरान अनिश्चितता व संदेह की घटा छाती रही कि क्या सुनीता सकुशल पृथ्वी पर लौट पाएगी! रह-रहकर कल्पना चावला के साथ हुआ भयानक हादसा दिमाग के किसी कोने में कौंधता था. अंतरिक्ष अभियान निश्चित रूप में कठिन चुनौतियों और जोखिम के बीच तय किए जाते हैं. इनमें चट्टानी मनोबल और जिजीविषा का तत्व अंतरिक्ष यात्रियों को हर विपरीत स्थिति में ऐसी दृढ़ता देता है जिसका कोई सानी नहीं है।
सुनीता विलियम्स पहली महिला एस्ट्रोनाट हैं जिन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर 62 घंटे से अधिक का स्पेसवाक किया. उन्होंने अपने साथी विल्मोर के साथ अनूठे 150 वैज्ञानिक व तकनीकी प्रयोग किए व 900 घंटे उद्देश्यपूर्ण अनुसंधान में बिताए. इनमें पौधों का अंतरिक्ष में विकास, स्टेम सेल तकनीक का समावेश था. आटोइम्यून बीमारियों, कैंसर, रक्त से जुड़े रोगों पर उनका अनुसंधान मील का पत्थर साबित होगा. माइक्रोग्रेविटी, फ्यूल सेल रिएक्टर पर भी प्रयोग किए इसलिए यह कहना सर्वथा गलत होगा कि सुनीता मजबूरी में अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
Ardra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
Feeding Animals: जगाना है सोया हुआ भाग्य? आज से ही शुरू कर दें इन 5 जीवों को भोजन कराना
Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सर्वशक्तिमान ईश्वर या अलग शक्ति ने उनसे बहुत कुछ सार्थक कर्म करवा लिए. इसरो के चेयरमैन डा. वी. नारायणन ने कहा कि भारत सुनीता विलियम्स की विशेषज्ञता को जानने और इस्तेमाल करने को उत्सुक है. अंतरिक्ष अनुसंधान सपनों को सच में परिवर्तित करने और मानव की शक्तियों के चरम सीमा तक इस्तेमाल करने का उपक्रम है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी सुनीता को ‘आईकान’ मानकर उन्हें बधाई दी और कहा कि भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बना लेगा और 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर अपने कदम रखेगा।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Brave astronaut sunita williams crossed the pinnacle of courage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













