- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bombay High Court Acquitted 12 Accused In The Mumbai 7 Local Train Blasts Case
संपादकीय: लोकल धमाकों के आरोपी बरी, अभियोजन का ढीलापन व जांच में खामी का नतीजा
- Written By: दीपिका पाल
Mumbai Local Train Blast- जांच में विसंगतियों की वजह से 11 जुलाई 2006 को मुंबई की 7 लोकल ट्रेन में हुए धमाकों के सभी 12 अभियुक्तों को बाम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। पुलिस व अभियोजन की क्षमता पर सवाल।

मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अभियोजन के ढीलेपन, गवाहों के बयान अविश्वसनीय होने तथा जांच में विसंगतियों की वजह से 11 जुलाई 2006 को मुंबई की 7 लोकल ट्रेन में हुए धमाकों के सभी 12 अभियुक्तों को बाम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया।पुलिस व अभियोजन की क्षमता पर यह फैसला सवालिया निशान लगाता है।दोषमुक्त किए गए लोगों में उन 5 आरोपियों का समावेश है जिन्हें निचली अदालत ने फांसी व 7 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।न्यायदान में विलंब की मिसाल है कि इस मामले का फैसला 19 वर्ष बाद आया है।
महाराष्ट्र सरकार इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।यदि ये आरोपी बेगुनाह है तो ये जानलेवा धमाके किसने किए? क्या इस मामले में न्याय मिल पाया? मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली सभी लोकल ट्रेनें खचाखच भरी रहती हैं।रोज 80 लाख से ज्यादा लोग उनमें सफर कर अपने कार्यस्थल पर आते-जाते हैं।इन धमाकों ने ट्रेन के परखच्चे उड़ा दिए थे जिसमें 187 यात्रियों की मौत हुई थी और 800 से ज्यादा घायल हुए थे।अभियुक्तों पर पहले मकोका और फिर यूएपीए जैसे सख्त कानून में आरोप लगाए गए थे।2015 में विशेष अदालत ने सभी 12 आरोपियों को सजा सुनाई थी।अभियुक्तों की अपील 2015 से हाईकोर्ट के सामने बकाया थी।महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट से सजा की पुष्टि करने को कहा।इसके बाद जुलाई 2024 से लगातार 6 माह नियमित सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
CSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
ट्रायल कोर्ट का फैसला हाईकोर्ट ने इन आधारों पर ठुकरा दिया- (1) यातना देकर आरोपियों से कबूली करवाई गई (2) यह अटपटी बात है कि 4 वर्ष बाद गवाहों ने अभियुक्तों को पहचाना (3) गवाह अविश्वसनीय थे (4) घटना के 100 दिन बाद दिए गए बयान माने नहीं गए (5) वरिष्ठ अधिकारी बर्वे ने बिना अधिकार शिनाख्त परेड करवाई।(6) अभियोजन यह नहीं बता पाया कि कैसा बम इस्तेमाल किया गया था।आरडीएक्स, डेटोनेटर कुकर, सर्किट बोर्ड, सोल्डरिंग गन, किताबें व नक्शे जैसे सबूत जब्त किए गए थे जिन्हें ठीक से सील नहीं किया गया और घटना से इन्हें सीधे तौर पर जोड़ पाने में अभियोजन विफल रहा।पिछले कुछ वर्षों से जांच-पड़ताल में ढीलेपन की वजह से अभियोजन को विफल होना पड़ा है और जैसे-तैसे मामला सुलझाने का उसका दावा अदालत में मजबूती से टिक नहीं पाया।
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इस वजह से मृत्युदंड सुनाए गए आरोपी भी ऊंची अदालत में रिहा हो जाते हैं।अभियोजन की खामियों पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट चिंता जताते रहे हैं।पिछले वर्ष 6 हाईकोर्ट ने ऐसे 30 आरोपियों को रिहा किया जिन्हें ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी।हाईकोर्ट ने झूठी गवाही, फारेंसिक नमूना पेश न करने, भ्रष्टाचार, साक्ष्य छिपाने जैसे मुद्दों पर अभियोजन को फटकार भी सुनाई।कम से कम अब पुलिस को केस मजबूती से रखने पर ध्यान देना होगा तथा निचली अदालतों को गंभीरता दिखानी होगी।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bombay high court acquitted 12 accused in the mumbai 7 local train blasts case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














