मुंबई में रविवार को मेगाब्लॉक, जानें कौन से मार्ग होंगे प्रभावित

Mega Block News mumbai
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबई (Mumbai News) लोकल (Local Train) से यात्रा करने वाले लोगों के लिए आज हम एक महत्वपूर्ण खबर लेकर आये है। दरअसल रविवार 7 अप्रैल को मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन ने विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यों और रखरखाव के लिए मेगाब्लॉक (Mumbai Local Train Mega Block) की घोषणा की है। बता दें कि इस ब्लॉक के कारण कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ देरी से चलेंगी।

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में तीनों रेलवे लाइनों पर मेगाब्लॉक लिया जाएगा। सेंट्रल रेलवे के माटुंगा से मुलुंड रूट और ट्रांस हार्बर रेलवे के ठाणे से वाशी रूट पर मेगाब्लॉक घोषित किया गया है। वेस्टर्न रेलवे रूट पर माहिम और अंधेरी के बीच भी ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में जो भी लोग 7 अप्रैल रविवार को लोकल से यात्रा करने की सोच रहे है वह यह बात पाने ध्यान में रखें।

मध्य रेलवे- मुख्य लाइन

मार्ग-  अप-डाउन धीमी गति से

यहां  - माटुंगा से मुलुंड

समय- सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक

जानकारी हों कि इस ब्लॉक अवधि के दौरान धीमे रूट की लोकल ट्रेनों को फास्ट रूट पर डायवर्ट किया जाएगा, जिसके चलते कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।

हर्बल रेलवे लाइन

रास्ता- अप डाउन

यहां - ठाणे से वाशी और नेरुल

समय- सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक

इस ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रांस हार्बर पर ठाणे से वाशी और नेरुल और ठाणे से नेरुल-पनवेल अप डाउन स्थानीय यात्राएं रद्द कर दी जाएंगी।

पश्चिम रेलवे

रास्ता- अप डाउन

कहां- माहिम से अंधेरी

समय- सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

आपको बता दें कि इस ब्लॉक के कारण, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - बांद्रा - सीएसएमटी और सीएसएमटी - गोरेगांव - सीएसएमटी मार्गों पर लोकल ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी। चर्चगेट से गोरेगांव तक कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल रेलवे लाइन पर घाटकोपर और भांडुप के बीच विक्रोली फ्लाईओवर के गर्डर को खड़ा करने का काम किया जाएगा।  इसलिए सेंट्रल रेलवे ने छह दिन के रात्रि विशेष ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है।  यह ब्लॉक शनिवार 6 अप्रैल की आधी रात से गुरुवार 11 अप्रैल की आधी रात तक रहेगा। शनिवार को आधी रात से सुबह 4.05 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा और बाकी पांच दिनों में आधी रात को तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के कारण देर रात की लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में अब रविवार के दिन लोक से इस रास्तों पर सफर करने वाले यात्री इन बताओं का ध्यान रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com