- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bogus Bills For Government Events Were Passed In Dindori Madhya Pradesh
निशानेबाज: मध्यप्रदेश की पंचायत में घोटाला, 120 रुपए रेट का लड्डू खा डाला
MP Laddu Scam- मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले की अंडई ग्राम पंचायत में शासकीय आयोजन के बोगस बिल पास किए गए। इसमें 12 लड्डुओं का दाम 1,440 रुपए लगाया गया अर्थात 120 रुपए का एक लड्डू पड़ा।
- Written By: दीपिका पाल

मध्यप्रदेश में लड्डू घोटाला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले की अंडई ग्राम पंचायत में शासकीय आयोजन के बोगस बिल पास किए गए। इसमें 12 लड्डुओं का दाम 1,440 रुपए लगाया गया अर्थात 120 रुपए का एक लड्डू पड़ा। इस तरह निचले स्तर में भी काफी भ्रष्टाचार होता है।’ हमने कहा, ‘जहां तक लड्डू की बात है उसकी एसआईटी जांच की जा सकती है। पता लगाया जाए कि कहीं यह कानपुर से आया ‘ठग्गू का लड्डू’ तो नहीं है। उस दुकान पर बोर्ड लगा है- ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं! लड्डू रवे का था, बेसन का था, बूंदी का था या मोतीचूर का?
इसके अलावा डिलीवरी लड्डू भी होते हैं जो खारिक, बादाम, किशमिश, काजू पिस्ता, गुड़ व गोंद से बनाए जाते हैं। चालाक नेताओं के दोनों हाथों में लड्डू होते हैं। राजनीति में कुछ नेताओं की स्थिति अपने खोटे कर्मों की वजह से ‘आ बे लड्डू, जा बे लड्डू’ जैसी हो जाती है। उन्हें कभी भी पार्टी या सरकार में अंदर-बाहर किया जा सकता है। ऐसे नेताओं को जोर का झटका लगता है। कुछ संभल जाते हैं, लेकिन ज्यादातर उखड़ जाते हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
MP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
MP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आप का ध्यान शायद पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री कोकाटे पर लगा है। इनकी बजाय मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायत की घपलेबाजी पर गौर कीजिए। वहां आदिवासी परंपरा के नाम पर 3,700 रुपए की बीड़ी फूंक दी गई। पंचायत के सचिव प्रेमसिंह मरकाम ने यह बिल पास करते हुए कहा कि आदिवासी रीति-रिवाज के तहत बीड़ी-तंबाकू का उपयोग किया जाता है। पता नहीं, उन्होंने बीड़ी के साथ माचिस का खर्च जोड़ा या नहीं!’
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
हमने कहा, ‘देहाती और आदिवासी क्षेत्र में आमतौर पर बिजली नहीं रहती। इसलिए लोग रात में पैदल चलते समय बीड़ी जलाते हुए रास्ता तय करते हैं। इससे अंधेरे में सिग्नल मिल जाता है कि कोई आ रहा है। पंचायत स्तर में लड्डू या बीड़ी बिल, मीटिंग के खर्च के नाम पर भ्रष्टाचार होता है। ज्यादा बड़े घोटाले करने की उनकी हैसियत नहीं रहती। उसी पंचायत में बीजेपी जिला अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 2500 रुपए टैक्सी भाड़ा भी हिसाब में बताया गया जबकि अध्यक्ष ने कहा कि वह उस पंचायत में गए ही नहीं थे। इस तरह निचले स्तर पर भी बेईमानी होती है। जहा तक बीड़ी के बिल की बात है, हमें फिल्म ‘ओंकारा’ का गीत याद आ गया- बीड़ी जलाइले जिगर से पिया, जिगर मा बड़ी आग है!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bogus bills for government events were passed in dindori madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













