-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bjp Mla Babanrao Lonikar Reprimanded The Youth Criticized The Central Government
निशानेबाज: लोणीकर ने दिया जनता को ज्ञान, मानना होगा सरकार का एहसान
- Written By: दीपिका पाल
पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर ने केंद्र सरकार की आलोचना करनेवाले युवाओं को फटकारते हुए कहा कि तुम्हारे कपड़े-जूते, मोबाइल, पिता की पेंशन हमारी सरकार की देन है।

बीजेपी नेता लोणीकर का बयान (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, सरकार जनता से टैक्स लेकर सरकारी खजाना भरती है। उसी में से सारी जनकल्याण योजनाएं चलती हैं तथा मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों का वेतन-भत्ता भी दिया जाता है। इतने पर भी पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर ने केंद्र सरकार की आलोचना करनेवाले युवाओं को फटकारते हुए कहा कि तुम्हारे कपड़े-जूते, मोबाइल, पिता की पेंशन हमारी सरकार की देन है। तुम्हारे पिता को बुआई के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 6,000 रुपए दिए हैं। तुम्हारी मां, बहन और पत्नी को लाड़की बहीण योजना की राशि हमारी सरकार ने दी है।’
हमने कहा, ‘लोगों की भलाई और वंचित-कमजोर लोगों की मदद करना सरकार का कर्तव्य है। इसके लिए एहसान क्यों जताना चाहिए? पूर्व मंत्री लोणीकर ने अपनी जेब से तो यह सब नहीं दिया है। उपकार करो लेकिन गिनाओ मत! ‘नेकी कर दरिया में डाल’ जैसी उदार भावना रहनी चाहिए।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, लोणीकर ने मक्खन लगाने की बजाय सरकार की आलोचना करनेवाले युवाओं को तीखी लाल मिर्च की खुराक दे दी। जब सरकारी योजनाओं का फायदा लेते हो तो मुंह बंद रखो। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सरकार की आलोचना मत करो। रवैया ऐसा होना चाहिए- तुमको जो पसंद है वो बात कहेंगे, तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे। जिसका दिया खा रहे हो, उसके साथ नमक हरामी मत करो। आलोचना करनी है तो विपक्ष की करो।
सम्बंधित ख़बरें
CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
CJP Protest Lathicharge पर भड़के राहुल गांधी! चुप्पी पर उठाये सवाल, बोले- ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें’
Explainer: सड़कों पर हजारों युवा और बैकफुट पर प्रशासन, CJP के प्रदर्शन ने कैसे बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किलें?
लोणीकर ने युवाओं को सरकार का उपकार याद दिलाया है। इसके लिए कभी तीखे शब्द भी कहने पड़ते हैं। बाद में लोणीकर ने कहा कि मैं गलत नहीं हूं फिर भी मैं माफी मांगता हूं।’ हमने कहा, ‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिगड़ी बात संभालते हुए कहा कि हम जनता के मालिक नहीं बल्कि सेवक हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी खुद को प्रधान सेवक कहते हैं।’
पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक कवि रहीम बहुत दान दिया करते थे लेकिन नजरें नीचे झुकाकर। वह मानते थे कि देनेवाला ईश्वर है और वह सिर्फ निमित्त हैं। पूछने पर रहीम ने कहा- देनहार कोऊ और है, भेजत सो दिन-रैन, लोग भरम हम पर करें, याते नीचे नैन। उपनिषद में कहा गया है- अयं निज: परोवेति गणना लघु चेतसाम, उदार चरितां तु वसुधैव कुटुम्बकम! इसका अर्थ है- यह मेरा है, यह दूसरे का है, ऐसी गणना तुच्छ मन रखनेवाले लोग करते हैं। जिनका मन विशाल है उनके लिए संपूर्ण वसुंधरा कुटुंब के समान है। बाएं हाथ को पता नहीं चलना चाहिए कि दाहिने हाथ ने क्या दिया।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bjp mla babanrao lonikar reprimanded the youth criticized the central government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMमोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Jul 22, 2026 | 09:18 AMAbraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Jul 22, 2026 | 09:18 AMप्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
Jul 22, 2026 | 09:16 AMअफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
Jul 22, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














