- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ban On Ethanol Manufacturing Huge Hit To Sugar Lobbys Earnings
इथेनॉल निर्माण पर रोक, शुगर लॉबी की कमाई पर गहरी चोट
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

लोग सोच सकते हैं कि गन्ने के रस से इथेनॉल (Ethanol) बनाने पर केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक क्यों लगा दी जबकि पेट्रोल में इथेनाल लगभग 12 प्रतिशत मिलाया जाता है. इससे पेट्रोलियम की बचत होती है और पर्यावरण सुरक्षा भी होती है. सरकार ने सोच समझकर ही यह कदम उठाया है. केंद्र ने राज्यसभा को बताया कि भारत में वर्तमान इथेनॉल उत्पादन क्षमता 1,364 करोड़ लीटर है जो फ्यूल ब्लेंडिंग (इंधन में मिलाने) का टारगेट पूरा करने के लिए पर्याप्त है. इथेनॉल बनाने पर रोक से शक्कर मिलों और डिस्टलरीज को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इन कंपनियों की 80 प्रतिशत कमाई सिर्फ इथेनॉल की बिक्री से होती है.
बी-हैवी शीरे से इथेनॉल बनाकर पेट्रोल में मिलाया जाता है. केंद्र के इस फैसले से महाराष्ट्र की शुगर लॉबी को आघात पहुंचना स्वाभाविक है जिसकी अनेक दशकों से राजनीति में मजबूत पकड़ रही है. महाराष्ट्र के अलावा यूपी में भी चीनी मिले हैं सरकार के इस फैसले के बाद शुगर कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. बलरामपुर चीनी मिल्स का शेयर 6.7 फीसदी टूट गया. श्री रेणुका शुगर्स के शेयर में 4.16 फीसदी और मवाना शुगर्स में 2.94 फीसदी की गिरावट आई.
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल का खर्च होगा कम, Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, 100% एथेनॉल से चलेगा भारत?
‘मेरा दिमाग 200 करोड़ का, धोखाधड़ी से नहीं कमाता’, E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी
बजट से पहले किसानों के लिए आई खुशखबरी, इथेनॉल की कीमतों में होगा इजाफा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
साल 2024-25 में बढ़ सकती है एथेनॉल की कीमतें, सरकार कर रही है विचार
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने देश की सभी शक्कर मिलों को नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि ईएसवाई (इथेनॉल सप्लाई ईयर) 2023-24 में गन्ने के जूस और सिरप से अब इथेनॉल नहीं बनेगा हालांकि ऑइल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से मिले वर्तमान ऑर्डर की सप्लाई के लिए बी मोलासेस से इथेनॉल का प्रोडक्शन जारी रहेगा. 31 अक्टूबर 2024 तक इथेनॉल के लिए 339 करोड़ के ऑर्डर मिले. 4 दिसंबर को इथेनॉल सप्लाई करने के लिए ओएमसी से 572 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले. अब सरकार शक्कर मिलों की बजाय अनाज या अन्य कंपनियों से इथेनॉल बनाने और सप्लाई करने को कह सकती है.
यदि इथेनॉल नहीं बनाने पर शक्कर का उत्पादन बढ़ेगा और उसकी कीमतें घटेंगी. इससे शुगर कंपनियों को घाटा होगा. इसके अलावा दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद से रॉ शुगर की कीमतें 7 प्रतिशत तक घटी हैं. जब तक यूपीए सरकार में शरद पवार कृषि मंत्री थे तब तक वे इथेनाल बनाने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि तब पेट्रोल का भाव भी कम था और पवार का दावा था कि गन्ने की इतनी पैदावार भी नहीं होती कि शक्कर के अलावा इथेनॉल बनाया जाए.
मोदी सरकार के दौरान पेट्रोल को सीसा रहित करने और इथेनॉल ब्लेंडिंग की शुरूआत हुई. ईंधन के मानकों में भी सुधार हुआ. इसके पीछे प्रदूषण की रोकथाम का भी उद्देश्य था. वर्ष 2021-22 के दौरान पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल और 2022-23 के दौरान 12 फीसदी इथेनॉल के ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल हुआ. गन्ने के अलावा अनाज और बांस से भी इथेनॉल बनाया जा सकता है.
Ban on ethanol manufacturing huge hit to sugar lobbys earnings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














