3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Sedition Case: 3 जुलाई 1908 को ब्रिटिश सरकार ने राजद्रोह के आरोप में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया। मांडले जेल में उन्होंने अपनी प्रसिद्ध कृति 'गीता रहस्य' की रचना की।
- Written By: अनन्या तिवारी
बाल गंगाधर तिलक (फाइल फोटो)
Bal Gangadhar Tilak Arrest: बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। काफ्का के वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति, जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं सूझता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचनाएं ‘मेटामाफोर्सिस’, ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को दुनियाभर में खूब सराहना मिली।
3 जुलाई 1908 को ब्रिटिश सरकार ने राजद्रोह के आरोप में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया। उनके मराठी समाचार पत्र ‘केसरी’ में मुजफ्फरपुर बम कांड और क्रांतिकारी खुदीराम बोस के समर्थन में प्रकाशित लेखों को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई। अदालत ने तिलक को छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और उन्हें बर्मा (वर्तमान म्यांमार) की मांडले जेल भेज दिया, जहां उन्होंने अपनी प्रसिद्ध कृति ‘गीता रहस्य’ की रचना की।
देश दुनिया के इतिहास में तीन जुलाई के नाम पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गैस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
भोपाल के अंबेडकर पार्क में महा-संग्राम; 10 साल से पढ़ा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश शासक चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1760 : मराठा सेना ने दिल्ली पर अधिकार किया।
1778 : प्रशा ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1876 : मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1883 : महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म
1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी किया।
1908 : ब्रिटिश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।
1941 : भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
1951 : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
1962 : अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
1971 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
1996 : हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन। उन्होंने संवाद अदायगी के अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।
यह भी पढ़ें महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
2018 : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
2020: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन।
2021: ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन फिर से शुरू हुआ।
2024: चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2025: गाजा में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे 45 लोगों समेत 94 फलस्तीनी मारे गए।
