Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल के अंबेडकर पार्क में महा-संग्राम; 10 साल से पढ़ा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

Vocational Trainers Protest In Bhopal: भोपाल में वोकेशनल टीचर्स का महा-आंदोलन, 10 वर्षों से कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने 20 हजार मानदेय और आउटसोर्सिंग के विरोध में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 29, 2026 | 06:26 PM

भोपाल में वोकेशनल टीचर्स का धरना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Vocational Trainers Protest: मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत पिछले 10 वर्षों से कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रशिक्षकों का आरोप है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें न सम्मानजनक वेतन मिल रहा है, न नौकरी की सुरक्षा और न ही श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले बुनियादी अधिकार।

प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे पिछले एक दशक से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन आज भी केवल 20 हजार रुपये के मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में व्यावसायिक प्रशिक्षकों को इससे कहीं अधिक वेतन मिल रहा है, जबकि मध्य प्रदेश में अब तक वेतन वृद्धि नहीं की गई।

सरकार हमें कर्मचारी मानने को तैयार नहीं- प्रशिक्षक

सीहोर से आए प्रशिक्षकों के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उन्हें अपना कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद व्यावसायिक प्रशिक्षकों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में धकेल दिया गया। इससे पहले वह एसएएमडीसी (स्कूल मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कमीटी) के माध्यम से कार्य कर रहे थे। उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी नौकरी की सुरक्षा और अन्य सुविधाएं और अधिक प्रभावित हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पन्ना में फिर चमकी किस्मत, आदिवासी किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा; 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना

पन्ना में अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा; 10 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से युवक को जंगल से छुड़ाया

नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी आई सामने, कई पार्षदों ने बनाई दूरी

भोपाल में बिना जरूरत वन भवन परिसर में बदले जा रहे पेविंग ब्लॉक; कांग्रेस ने लगाए लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप

मैटरनिटी लीव की वजह से चली जाती है नौकरी

एक महिला व्यावसायिक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि यदि कोई महिला प्रशिक्षक मातृत्व अवकाश पर जाती है तो उसे दोबारा सेवा में लेने के बजाय हमेशा के लिए नौकरी से हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के लिए यह स्थिति बेहद असुरक्षित और चिंताजनक है।

संगठन ने कई बार सौंपा सीएम, डिप्टी सीएम और डीपीआई को आवेदन

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि संगठन अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और डीपीआई कार्यालय तक आवेदन दे चुका है तथा प्रदर्शन भी कर चुका है। लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और न ही उनकी समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई हुई। उनका कहना है कि मजबूर होकर अब उन्हें अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: पन्ना में फिर चमकी किस्मत, आदिवासी किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा; 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना

प्रदर्शनकारी प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी चार सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार यदि जल्द निर्णय लेती है तो वे दोबारा पूरी निष्ठा के साथ विद्यालयों में लौटकर विद्यार्थियों के कौशल विकास का कार्य करेंगे।

Bhopal vocational trainers protest outsourcing allegations indefinite dharna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Navbharat Exclusive

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.