इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Question On Cleanest City Indore: इंदौर में सिंहस्थ तैयारियों की खुली पोल, पहली बारिश में जलभराव, नगर निगम मुख्यालय के सामने कान्ह नदी में बह रहा बदबूदार गंदा पानी, जांच के आदेश।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
इंदौर ग्राउंड रिपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Ground Report: सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर इंदौर नगर निगम लगातार बड़े दावे कर रहा है। कहा गया था कि मानसून से पहले शहर के सभी बड़े नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने।
हकीकत इससे अलग नजर आ रही है, इंदौर शहर में हुई पहली बारिश ने ही निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है, शहर में ना तो अभी तक नदियों की सफाई हुए और ना ही जल निकासी की कोई व्यवस्था।
नहीं हुई शहर की नदियां साफ
इंदौर देश का सबसे साफ शहर है लेकिन यहां पर नाले में तब्दील हो चुकी नदियों को अभी भी सफाई की जरुरत है, नगर निगम के अधिकारियों ने दावे किए थे की सिंहस्थ के पहले शहर की प्रमुख नदियां साफ कर दी जाएगी लेकिन ना तो नदिया साफ हुई और ना ही शहर में इसे लेकर कोई ठोस योजना दिखी, करोड़ो रूपए इंदौर की इन नदियों को साफ करने पर खर्च हो चुके है।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
गहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
नदियों की कोई प्लानिंग नहीं- किशोर कोडवानी
इस मामले को लेकर इंदौर की हाई कोर्ट में लड़ाई लड़ चुके सामजिक कार्यकर्त्ता किशोर कोडवानी का कहना है की निगम के अधिकारियों के पास इन नदियों की कोई प्लानिंग ही नही है, निगम के अधिकारी यह भी नही जानते है की शहर में कितनी नदिया है।
नवभारत की टीम ने लिया कान्हा नदी का जायजा
नवभारत लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट टीम नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने बहने वाली कान्ह नदी का जायजा लेने पहुंची। यहां की तस्वीर निगम के दावों से बिल्कुल अलग नजर आई। नदी में अब भी काला और बदबूदार गंदा पानी बह रहा है, जबकि जगह-जगह कचरा और गाद भी दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
यह स्थिति तब है जब सिंहस्थ की तैयारियों के तहत नदी और नालों की सफाई तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं। नगर निगम मुख्यालय के सामने ही कान्ह नदी की यह हालत सवाल खड़े करती है कि जब शहर के बीचों-बीच यह स्थिति है, तो अन्य क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
