- Hindi News »
- Special Coverage »
- Attack On France High Speed Trains Before Olympic Ceremony
ओलंपिक उद्घाटन से पहले फ्रांस की हाईस्पीड ट्रेनों पर निंदनीय हमला, 8 लाख यात्री प्रभावित
फ्रांस के अधिकारी सीन नदी पर भव्य ओलंपिक परेड की तैयारी में लगे थे इसी दौरान एटलांटिक, नार्ड और एस्ट की 3 हाईस्पीड ट्रेन लाइनों के ट्रैक के निकट आगजनी की गई। इस तरह की घटनाओं से सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
ओलंपिक के इतिहास में पहली बार मेजबान शहर में उद्घाटन के कुछ घंटे पहले हाईस्पीड रेल नेटवर्क बाधित करने, केबल काट देने, तोड़फोड़ व आगजनी की निंदनीय और सनसनीखेज घटना हुई। यह एक बड़ी साजिश थी जिसकी वजह से लगभग 8,00,000 यात्री प्रभावित हुए। इनमें बड़ी संख्या ओलंपिक देखने आए दर्शकों, एथलीट व अधिकारियों की है। इसकी वजह से ये लोग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह को देखने से वंचित रह गए। फ्रांस के 3 मुख्य शहर पेरिस, लिली और बोरदयो में ट्रेन नेटवर्क सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ।
फ्रांस के प्रधानमंत्री गैब्रियल अटटाल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस हमले को ओलंपिक में रुकावट डालने की बड़ी साजिश बताया और हमलावरों ने साजिश के तहत पेरिस की ओर उत्तर, पूर्व व पश्चिम से आनेवाली हाईस्पीड ट्रेनों को निशाना बनाया। फ्रांस के अधिकारी सीन नदी पर भव्य ओलंपिक परेड की तैयारी में लगे थे इसी दौरान एटलांटिक, नार्ड और एस्ट की 3 हाईस्पीड ट्रेन लाइनों के ट्रैक के निकट आगजनी की गई। इस तरह की घटनाओं से सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए।
कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ रेल नेटवर्क को निशाना बनाया गया, फ्रांस के अधिकारियों को शक है कि इस हिंसा, आगजनी व तोडफोड के पीछे रूसी एजेंट और अवैध प्रवासी हो सकते हैं। संदेह के आधार पर एक रूसी एजेंट को हिरासत में लिया गया है। खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। फ्रांस में 10 लाख अवैध प्रवासी रहते हैं जिन्हें ओलंपिक में सुरक्षा के लिहाज से पेरिस व नाइस शहरों से खदेड़ा गया था। इस हमले का सबसे ज्यादा असर ब्रिटेन और बेल्जियम की ओर जानेवाली रेल लाइंस पर हुआ है। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारत के 117 खिलाड़ी व अधिकारियों का दल फ्रांस गया हुआ है। काफी तादाद में भारतीय दर्शक भी वहां पहुंचे हैं जो अपनी सुविधानुसार विभिन्न इवेंट देखेंगे, फ्रांसीसी अधिकारियों ने इन हमलों को आपराधिक बताते हुए कहा कि इनका खेलों से सीधा संबंध होने का संकेत नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस की राजनीति में महा-भूकंप! इमैनुएल मैक्रों ने कर दिया संन्यास का ऐलान; 2027 के बाद छोड़ देंगे राजनीति
भारतीयों के लिए फ्रांस का बड़ा तोहफा, अब बिना ट्रांजिट वीजा के कर सकेंगे हवाई यात्रा
हिजबुल्लाह ने की हद पार…लेबनान में पीस कीपिंग फोर्स पर घात लगाकर किया हमला, फ्रांसीसी सैनिक की मौत से हड़कंप
ट्रंप को तगड़ा झटका! होर्मुज संकट पर ब्रिटेन-फ्रांस ने बुलाई 40 देशों की समिट, अमेरिका को किया अलग
यह भी पढ़ें:- कश्मीर घाटी के बाद अब जम्मू में भी बढ़े आतंकी हमले, चुनाव को लेकर जनता में दहशत फैलाने की कोशिश
राष्ट्रीय स्तर पर जांच करनेवाले दल ने कहा कि ऐसे अपराधों पर 10 से 20 वर्ष की सजा सुनाई जा सकती है। हमलावरों ने साजिश के तहत पेरिस की ओर उत्तर, पूर्व व पश्चिम से आनेवाली हाईस्पीड ट्रेनों को निशाना बनाया। फ्रांस के अधिकारी सीन नदी पर भव्य ओलंपिक परेड की तैयारी में लगे थे इसी दौरान एटलांटिक, नार्ड और एस्ट की 3 हाईस्पीड ट्रेन लाइनों के ट्रैक के निकट आगजनी की गई।
इस तरह की घटनाओं से सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए। कुल 4 हाईस्पीड ट्रेनों में से 2 ट्रेन ओलंपिक खिलाड़ियों को लेकर आ रही थीं। 2 जर्मन खिलाड़ी पेरिस जा रहे थे लेकिन उन्हें बेल्जियम वापस जाना पड़ा। उद्घाटन समारोह में पहुंचने से वंचित होनेवालों की तादाद हजारों में है। फ्रांस की राष्ट्रीय रेलवे कंपनी एसएनसीएफ के सीईओ ज्यां पियरे फरांदू ने कहा कि यह पूर्व निर्धारित और नियोजित हमला था जिसका उद्देश्य फ्रांस के लोगों को गंभीर क्षति पहुंचाना था। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Attack on france high speed trains before olympic ceremony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Apr 26, 2026 | 08:39 PMप्रफुल्ल हिंगे पर बरसे वैभव सूर्यवंशी! लगातार 4 छक्के जड़ने के बाद कहा- ‘मैं सिर्फ बल्ले से देना चाहता था जवाब’
Apr 26, 2026 | 08:37 PMगुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
Apr 26, 2026 | 08:26 PMदेश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
Apr 26, 2026 | 08:23 PMजगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
Apr 26, 2026 | 08:18 PMT20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
Apr 26, 2026 | 08:17 PMपरतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
Apr 26, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














