परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान

परतवाडा थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में तीसरी पीडिता ने एसआईटी के सामने बयान दिया। आरोपी अयान अहमद सहित 8 लोग गिरफ्तार, जांच जारी है।
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: परतवाडा थाना क्षेत्र में लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले में तीसरी पीडिता सामने आई है. रविवार को 16 वर्षीय तीसरी पीडिता ने एसआईटी की महिला अधिकारी के सामने बयान दिया. जिसमें उसने बताया कि आरोपी अयान अहमद उसकी मर्जी के खिलाफ उसे स्पर्श करता था. परतवाडा पुलिस ने उक्त मामले में धारा 74 बीएनएस को समाविष्ट किया है.

आगे की जांच परतवाडा पुलिस कर रही है. अब तक इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फोटो अयान अहमदपरतवाडा के इस सनसनीखेज मामले की जांच विशेष जांच दल कर रहा है. टीम में 10 पुलिस अधिकारी और 36 कर्मचारी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों को प्राथमिकता दी है. अब तक 11 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 1 हार्ड डिस्क जब्त किए है.

सभी मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिंक लैब में भेजे गए है. इन सभी उपकरणों को तकनीकी विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जा रहा है ताकि डिलीट किए गए डेटा और अन्य प्रसारकों का पता लगाया जा सके.1.30 लाख फोटो की जांचमुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल व अन्य आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल, लैपटॉप और हार्डडिस्क से पुलिस द्वारा अब तक 1.30 लाख फोटों की जांच की गई है.

मामले की जांच एसआईटी टीम कर रही है. पांच आरोपी की आज होगी न्यायालय में पेशीआरोपी अयान अहमद सहित पांच आरोपियों का न्यायालय ने पीसीआर बढाकर 27 अप्रैल तक किया था. आरोपी अयान अहमद सहित आरोपी उजैर खान इकबाल खान, मो. साद मो. साबिर, तबरेज खान तसलीम खान व अहफाज खान मंसूर खान का सोमवार 27 अप्रैल को पीसीआर खत्म होगा. जिससे पुलिस की ओर से 27 अप्रैल को पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. तीन आरोपियों को परतवाडा न्यायालय ने इसके पूर्व एमसीआर के तहत जेल रवाना किया था.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com