गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?

CM Himanta Biswa Sarma Wife Passport Row: गुवाहाटी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
pawan khera supreme court anticipatory bail guwahati high court rejects plea himanta biswa sarma wife passport case
पवन खेड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pawan Khera Apply For Anticipatory Bail In Supreme Court: गुवाहाटी हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े एफआईआर मामले में एंटीसिपेटरी बेल की मांग लेकर वह सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा जवाब दिया था। गौरतलब है कि अब इसी मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

इससे पहले गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कानूनी विकल्प खुले रखते हुए खेड़ा ने शीर्ष अदालत का रुख करने का फैसला किया। यह मामला पहले से ही राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।

हम पवन खेड़ा के साथ खड़े हैं- कांग्रेस

गौरतलब है कि, शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह अपने मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा के साथ मजबूती से खड़ी है और उम्मीद जताई कि उत्पीड़न की राजनीति पर आखिरकार न्याय की जीत होगी।

हिमंत बिस्वा सरमा लगाए यह आरोप

दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। खेड़ा के अनुसार, उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े बड़े खुलासों में शामिल हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com