- Hindi News »
- Special Coverage »
- Kashmir Valley Terrorist Attacks Have Increased In Jammu As Well
कश्मीर घाटी के बाद अब जम्मू में भी बढ़े आतंकी हमले, चुनाव को लेकर जनता में दहशत फैलाने की कोशिश
एक भी आतंकी की उपस्थिति चिंता का विषय है क्योंकि उसमें अंधाधुंध हिंसा की क्षमता होती है और यह मालूम नहीं होता कि वह कब और कहां हमला बोल दे। आतंकी हत्या मशीन की तरह काम करते हैं। विनाश ही उनका एकमात्र उद्देश्य होता है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पहले माना जाता था कि कश्मीर घाटी की तुलना में हिंदू बहुल जम्मू ज्यादा सुरक्षित है लेकिन यह धारणा इसलिए तार-तार हो गई क्योंकि जम्मू में आतंकी हमलों में लगातार तेजी आई है। इसी वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में दहशत फैलाने के लिए आतंकी लगातार हमले कर रहे हैं। नौबत यहां तक आ गई कि आतंकी हमलों की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सभी आर्मी स्कूलों और केंद्रीय विद्यालय को बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने यह कदम बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया है।
जम्मू के रेआसी, कठुआ और डोडा जिलों में गत 9 जून से आतंकी हमले किए जा रहे हैं। गत 17 जुलाई को भी डोडा जिले के भट्टा देसा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। पहले जम्मू क्षेत्र आतंक से मुक्त था लेकिन हाल के महीनों में यहां आतंकी हमले तेज हुए हैं। आतंकी घटनाओं के लिए कश्मीर टाइगर्स ने जिम्मेदारी ली है। यह वास्तव में जैश का ही शैडो ग्रुप है। इसमें पाकिस्तान के घुसपैठिया ऑपरेट करते हैं।
सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि भारी मात्रा में हथियारों से लैस तीन या चार आतंकियों के छोटे-छोटे गुट समन्वित हमला करते हैं। वह कवच को भेदने वाली गोलियां और अमेरिकी एम4 कार्बाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन का कहना है कि एक भी आतंकी की उपस्थिति चिंता का विषय है क्योंकि उसमें अंधाधुंध हिंसा की क्षमता होती है और यह मालूम नहीं होता कि वह कब और कहां हमला बोल दे।
सम्बंधित ख़बरें
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
Nigeria के बोर्नो में उग्रवादियों का खौफनाक तांडव, 11 ग्रामीणों की निर्मम हत्या, कई घर फूंके
2017 लेथपोरा हमले का हिसाब, NIA ने जब्त की जैश आतंकी की संपत्ति; CRPF जवानों पर किया था हमला
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
यह भी पढ़ेंः- जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकवाद में तेजी, चुनाव रोकना चाहते है दहशतगर्द
आतंकी हत्या मशीन की तरह काम करते हैं। विनाश ही उनका एकमात्र उद्देश्य होता है। लगभग 2 दशक पहले सेना ने जम्मू क्षेत्र में आतंकियों के अड्डों का सफाया कर दिया था जिससे लंबे समय तक शांति हो गई थी लेकिन जब वैष्णोदेवी के तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया गया तबसे अनेक बार आतंकी हमले हो चुके हैं। मुठभेड में आतंकियों को ढेर किया जाता है लेकिन हमारे बहादुर जवान भी शहीद या घायल होते हैं। ऐसे तत्वों पर सुरक्षा बलों की निगाह है जो आतंकवादियों के मददगार हैं या उन्हें पनाह देते हैं। आतंकियों को नेस्तनाबूत कर जनता में विश्वास पैदा करने की जरूरत है। अपनी खोखली अर्थव्यवस्था के बावजूद आतंकियों का आका पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसे सख्त चेतावनी देने की आवश्यकता है। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Kashmir valley terrorist attacks have increased in jammu as well
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














