- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ai Vs Agi Future Risks Explained General Intelligence Autonomous Systems
नवभारत संपादकीय: AGI लाभप्रद होगी या नुकसानदायक
Artificial General Intelligence: एआई आज कई क्षेत्रों में मानव से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन एजीआई उससे एक कदम आगे है। विशेषज्ञों के अनुसार एजीआई की क्षमता और जोखिम दोनों बड़े हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Future of Artificial Intelligence: विश्व में इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई का बोलबाला है, लेकिन आगे चलकर एजीआई (आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस) का जमाना आने वाला है। अभी एआई मानव की तुलना में बेहतर काम कर रही है।
चेस इंजन, राइटिंग कोड, चित्र बनाने या मेडिकल डायग्नोसिस में उसका इस्तेमाल होने लगा है। इतने पर भी तथ्य यह है कि एआई मॉडल चित्र तो बना देगा, लेकिन वह नहीं जानता कि चित्र क्या है या कौन सा कोड उसने क्रिएट किया है।
यह बातें सॉफ्टवेयर इंजीनियर जानता है। एआई सिर्फ दिया हुआ काम कर सकता है, उसके बाहर का काम नहीं जैसे कि सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम कोड नहीं लिख सकता या चिकित्सा संबंधी कार्य नहीं कर सकता।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं पड़ेगा महंगा कोचिंग का खर्च, Google Gemini देगा फ्री NEET मॉक टेस्ट
अब नहीं होगी सड़क पर टेंशन, ADAS टेक्नोलॉजी से खुद सुरक्षित चलेगी कार
अब नहीं मिलेगा टाइम का बहाना, Meta बना रहा है डिजिटल जुकरबर्ग, खुद बात करेगा आपका AI बॉस
14 अप्रैल का इतिहास : लिंकन की हत्या और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती: इतिहास का अनोखा संयोग
वह मानव द्वारा दिए गए कार्य तक सीमित रहता है। एआई की अपनी सीमाएं हैं, इसके विपरीत एजीआई मानव मस्तिष्क के समान है। उसका सिस्टम निर्णय ले सकता है कि करने लायक क्या है।
वह निर्देश के बगैर काम कर सकता है, दूरगामी लक्ष्य तय कर सकता है तथा रणनीति निधर्धारित कर सकता है एजीआई की गति व जटिलता मानव नियंत्रण से परे जा सकती है। एजीआई मानवीय मूल्यों को नहीं समझता।
इंसानों की भारी बेरोजगारी से उसे मतलब नहीं है। यदि एजीआई को शत्रों से लैस किया गया तो वह मानवता के लिए खतरा बन जाएगा। एलन मस्क का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में तकनीक विकसित होते देखी है, लेकिन एजीआई तो परमाणु शस्त्रों से भी अधिक खतरनाक है।
एजीआई के जन्मदाता कहे जाने वाले ज्याफ्री हिंटन ने चेतावनी दी थी कि अत्यंत शक्तिशाली एजीआई से निपटने के लिए यदि तैयारी नहीं की गई तो मानवता को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने परमाणु खतरे के नियमों के समान एजीआई पर भी कठोर नियमों से अंकुश लगाने की सलाह दी।
डीपमाइंड के सीईओ डेनिस हस्सावीस ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि एजीआई को लेकर अंतरराष्ट्रीय समन्वय व नियमन नहीं किया गया, तो बेहद घातक परिणाम हो सकते हैं। एजीआई से अनुसंधान व विकास को स्वचालित बल मिलने से प्रचुर समृद्धि हासिल होगी तथा जीवनस्तर ऊंचा होगा।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: क्या आतंकी फिर दुस्साहस की फिराक में हैं?
जो प्रगति कई दशकों में हो पाती थी, वह कुछ ही वर्षों में संभव होगी। एजीआई पर मानव का नियंत्रण बना रहना चाहिए अन्यथा उसका व्यवहार नई समस्याएं पैदा कर देगा। उसे स्वच्छंद होने से रोकने के लिए सुरक्षा अनुसंधान व परीक्षण किए जाने चाहिए, उसका दुरुपयोग शोषण को जन्म देगा। वह रोजगार के अवसरों को भी तेजी से खत्म कर सकता है। इसका ध्यान रखना होगा कि यह समाज की मौजूदा व्यवस्था को चुनौती न दे और मानव केंद्रित बना रहे।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Ai vs agi future risks explained general intelligence autonomous systems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














