Motorola Edge 70 Pro आने को तैयार, कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स, मिलेगा बड़ा फायदा

Motorola Edge 70 Pro Price: Motorola अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक अनजान डिवाइस को देखा गया।
Motorola Edge 70 Pro is set to arrive offering premium features
Motorola Edge 70 Pro (Source. X)
Published on
Updated on

Best Motorola Phone 2026: स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही एक नया धमाका देखने को मिल सकता है। खबर है कि Motorola अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक अनजान डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट लाइव हुई, जिसे इसी फोन से जोड़ा जा रहा है। पहले भी इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग ने इस फोन को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

दमदार परफॉर्मेंस का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro को Geekbench प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के अनुसार, यह फोन 12GB RAM और लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।

इसमें ऑक्टा-कोर ARMv8 आधारित चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर माना जा रहा है। इसकी स्ट्रक्चर भी काफी पावरफुल बताई जा रही है चार एफिशिएंसी कोर 2.2GHz, तीन परफॉर्मेंस कोर 3.2GHz और एक प्राइम कोर 3.4GHz की स्पीड के साथ। परफॉर्मेंस टेस्ट में इस फोन ने Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,727 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,563 पॉइंट हासिल किए हैं, जो इसे एक हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस बनाते हैं।

डिजाइन और लुक्स में प्रीमियम टच

लॉन्च से पहले सामने आई माइक्रोसाइट से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा हुआ है। यह फोन ब्लू, ग्रीन और व्हाइट रंगों में आएगा, जिनमें "टेलर-फैब्रिक फिनिश", "सैटिन-लक्स फिनिश" और "मार्बल फिनिश" जैसे प्रीमियम टच दिए जाएंगे। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें "होल-पंच" कटआउट होगा, जहां सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा मौजूद रहेगा। बैक साइड पर स्क्वायर मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

कैमरा और डिस्प्ले की खासियत

Motorola Edge 70 Pro में HDR10+ सर्टिफिकेशन मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे साफ है कि यूजर्स को शानदार डिस्प्ले क्वालिटी मिलने वाली है। कैमरा सेटअप भी इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बना सकता है।

Flipkart पर होगी एक्सक्लूसिव सेल

यह लगभग तय हो चुका है कि यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट के लाइव होने से लॉन्च की टाइमलाइन भी अब ज्यादा दूर नहीं लग रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com