-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- 10 January History On This Day Announcement To Celebrate World Hindi Day
10 जनवरी का इतिहास: 50 साल पहले आज ही के दिन हुई थी विश्व हिंदी दिवस मानने की घोषणा
- Written By: मृणाल पाठक
विश्व में हिंदी का विकास करने और इसे अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था।

विश्व हिंदी दिवस (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायने में, विशेष तौर पर हिन्दी प्रेमी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी।
विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए, इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
10 जनवरी 2024 को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ को राजद्रोह मामले में 2019 में एक विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को बरकरार रखा। वर्ष 1999 में करगिल युद्ध के सूत्रधार और पाकिस्तान के अंतिम सैन्य शासक मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद पांच फरवरी 2023 को दुबई में निधन हो गया। 79 वर्षीय मुशर्रफ दुबई में ‘अमाइलॉइडोसिस’ का उपचार करा रहे थे। वह अपने देश में मुकदमों से बचने के लिए 2016 से स्व-निर्वासन में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
यवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति
नागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के कार्यकाल के दौरान नवंबर 2007 में आपातकाल लागू करने के ‘‘असंवैधानिक” निर्णय के लिए मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद एक विशेष अदालत ने 17 दिसंबर, 2019 को पूर्व सैन्य शासक को मौत की सजा सुनाई थी।
देश दुनिया के इतिहास में 10 जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
1692 : कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1818 : मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
1836 : प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1886 : भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।
1908 : हिन्दी के निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1912 : सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मेरी भारत से रवाना हुए।
1940 : भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के। जे। येसुदास का जन्म।
1946 : लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1969 : प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन।
1972 : पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।
1974 : भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।
1975 : नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।
1987 : पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बंबई में पूरा हुआ।
2003 : उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
2006 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।
2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत, 270 घायल।
हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
2020 : केन्द्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी की।
2022 : म्यांमा की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सांग सू ची को वॉकी टॉकी आयात करने एवं रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के मामले में चार साल की सज़ा सुनाई।
2023 : पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 13 लोगों की मौत।
(एजेंसी)
10 january history on this day announcement to celebrate world hindi day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
Jun 21, 2026 | 08:30 AMओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
Jun 21, 2026 | 08:29 AMयवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति
Jun 21, 2026 | 08:28 AMनागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट
Jun 21, 2026 | 08:27 AM‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Jun 21, 2026 | 08:27 AMNEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर
Jun 21, 2026 | 08:25 AMहोर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय झंडे वाले 3 जहाज; 90 से अधिक नाविक जल्द पहुंचेंगे स्वदेश
Jun 21, 2026 | 08:23 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM










