‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज

Indias Got Latent Season 2: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान बनकर पहुंचीं। समय रैना ने आलिया पर कान्स को लेकर कई जोक्स किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।
Samay Raina Jokes On Alia Bhatt and Sharvari Wagh Indias Got Latent 2 Alpha
समय रैना, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Samay Raina Jokes On Alia Bhatt: कॉमेडियन समय रैना अपने चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं। 20 जून को रिलीज हुए पहले एपिसोड ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आईं, जो अपनी आगामी फिल्म ऐल्फा के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।

शो की शुरुआत से ही समय रैना अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने आलिया भट्ट की उपलब्धियों, लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय पहचान का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि आखिर उन्होंने ‘लेटेंट’ जैसे शो में आने का फैसला क्यों किया। इसके बाद समय ने चुटकी लेते हुए कहा कि कहां कान्स, कहां लेटेंट, लेकिन यहां कैमरे आप पर हैं। यह सुनते ही मंच पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

कान्स विवाद पर इशारा

समय रैना का यह मजाक कई दर्शकों को उस विवाद की याद दिलाता नजर आया, जिसमें दावा किया गया था कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान कुछ अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर आलिया भट्ट को पहचान नहीं पाए थे। हालांकि इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं, लेकिन समय ने इसे अपने अंदाज में कॉमेडी का हिस्सा बना दिया।

आलिया ने भी दिया मजेदार जवाब

आलिया भट्ट ने भी समय के मजाक का जवाब उतनी ही हाजिरजवाबी से दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के मंचों पर आने और लोगों के साथ खुलकर हंसने-मुस्कुराने का मौका पसंद है। इसके बाद समय ने एक और मजाक करते हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया, जिससे पूरा माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना रहा।

शरवरी भी बनीं मजाक का हिस्सा

समय रैना ने केवल आलिया ही नहीं, बल्कि शरवरी वाघ को भी अपने मजाकिया अंदाज में शामिल किया। उन्होंने शरवरी का परिचय आलिया के प्लस वन के रूप में कराया, जिस पर दर्शकों और मेहमानों ने खूब ठहाके लगाए। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ इस बार यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है।

यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर हो रहा शो

शो के फॉर्मेट और कंटेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समय रैना का कहना है कि दर्शकों को वही अनफिल्टर्ड ह्यूमर और बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा, जिसने पहले सीजन को लोकप्रिय बनाया था। मेकर्स के अनुसार, शो के नए एपिसोड हर दो सप्ताह में रिलीज किए जाएंगे। ऐसे में फैंस अब आने वाले एपिसोड्स और नए सेलिब्रिटी गेस्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com