-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Saffron Coloured Clothes Are Worn During Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा में भगवा वस्त्र पहनने के पीछे छुपे हैं विशेष कारण, जरुर जानें
- Written By: सीमा कुमारी
भगवा रंग त्याग तपस्या और भक्ति का प्रतीक है जो साधु-संन्यासियों द्वारा भी धारण किया जाता है। यह रंग दर्शाता है कि भक्त सांसारिक मोह-माया से दूर होकर ईश्वर की भक्ति में लीन हैं।

कांवड़ यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)
सावन माह का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होती है, जो कृष्ण चतुर्दशी तक चलती है। इस साल 11 जुलाई 2025 से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान श्रद्धालु दूर-दूर से पवित्र नदियों का जल भरकर अपने गृह जनपद में आकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
ऐसे में इस मौके पर आप ज्यादातर कांवड़ियों को भगवा वस्त्र पहने हुए देखेंगे। क्या आप जानते हैं इस रंग के कपड़ों को पहनने के पीछे क्या है कारण? यदि नहीं, तो आज हम आपको इस रंग का धार्मिक और आध्यात्मिक कारण बताने जा रहे हैं।
कांवड़ यात्रा में भगवा रंग का वस्त्र क्यों पहना जाता है
-
त्याग, तपस्या और भक्ति का प्रतीक
आपको बता दें सनातन धर्म में भगवा रंग यानि केसरिया रंग सेवा, त्याग, तपस्या और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस रंग को साधुओं और संन्यासियों का रंग भी माना जाता है। जो सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भगवान के प्रति भक्ति में लीन होते हैं।
कांवड़ यात्रा में भगवा रंग का वस्त्र पहनना ये दिखाता है कि भक्त अपने जीवन की दैनिक गतिविधियों से ऊपर उठकर शिव की भक्ति में लीन हो गया है।
-
ब्रह्मचर्य के साथ सात्विकता का पालन
कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा वस्त्र पहनना ये भी दिखाता है कि, कांवड़िए तपस्वी भाव में है और यात्रा के दौरान संयम, ब्रह्मचर्य के साथ सात्विकता का पालन भी करते हैं। यात्रा के दौरान भगवा रंग का वस्त्र भक्त के अंदर ऊर्जा, आत्मबल और आध्यात्मिक शक्तियों को भी बढ़ाता है।
यहां जानिए हरियाली तीज की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी नोट कर लें
-
अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक
कांवड़ यात्रा में भगवा वस्त्र अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक भी होता है। ये रंग उन्हें एकता में बांधता है और उनमें सेवा, समर्पण और धार्मिक चेतना भाव को जागृत करता भगवा वस्त्र धारण करने वाले कांवड़ियों के लिए कुछ नियम भी होते हैं। जिनमें मांस-मदिरा का त्याग करना, झूठ न बोलना और यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना शामिल है।
-
भावनात्मक और आध्यात्मिकता का प्रतीक
कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा वस्त्र पहनना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन धर्म से जुड़े लोगों के लिए भावनात्मक और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। ये रंग शिव और भक्त को आपस में जोड़ता हैं। इसके साथ ही भगवा रंग संकल्प, श्रद्धा और साधना का भी प्रतीक है।
सम्बंधित ख़बरें
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर इन दोहों के साथ करें गुरु को प्रणाम, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद
Guru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा
गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर क्यों की जाती है पूरी रात शिव पूजा? जानिए जलाभिषेक और पौराणिक मान्यता
Why saffron coloured clothes are worn during kanwar yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में किसानों का हल्लाबोल: 55 जिलों से हजारों किसान-महिलाएं करेंगे कूच, 100% मूंग खरीदी तक आंदोलन जारी
Jul 29, 2026 | 07:59 AMCWG 2026 Day 5: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर; भारत की झोली में 12 पदक
Jul 29, 2026 | 07:57 AMअसम बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला, अब मुफ्त में पहुंचेगी राहत सामग्री
Jul 29, 2026 | 07:55 AMPoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
Jul 29, 2026 | 07:51 AMनवभारत विशेष: छात्रों से किए वायदों से मुकर रही है सरकार, मुंहजबानी आश्वासन से पीछे हट सकती है
Jul 29, 2026 | 07:50 AMGuru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर इन दोहों के साथ करें गुरु को प्रणाम, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद
Jul 29, 2026 | 07:48 AMToy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Jul 29, 2026 | 07:39 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













