-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- When Is Hariyali Teej In The Year 2025
यहां जानिए हरियाली तीज की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी नोट कर लें
- Written By: सीमा कुमारी
अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरियाली तीज का पावन पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गोरी शंकर की पूजा करने से भक्तों को मनवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

कब है साल 2025 हरियाली तीज (सौ.सोशल मीडिया)
सावन हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस पवित्र महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक है हरियाली तीज। इस साल हरियाली तीज का पावन पर्व 26 जुलाई को रखा जाएगा।
आपको बता दें, अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरियाली तीज का पावन पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन महिलाएं पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। फिर शिव-पार्वती से अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल हरियाली तीज की डेट को लेकर लोगों में थोड़ी कन्फ्यूजन है, तो आइए इस खबर में इसकी सही डेट जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर क्यों की जाती है पूरी रात शिव पूजा? जानिए जलाभिषेक और पौराणिक मान्यता
Shiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
Lord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
कब है? हरियाली तीज 2025
आपको बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर इसका समापन होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई को रखा जाएगा।
ये है हरियाली तीज 2025 पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा, वेदी, धूप, दीप, अगरबत्ती, चंदन, रोली, अक्षत, फूल, बिल्व पत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, फल, मिठाई, सूखे मेवे, घी, गंगाजल, पंचामृत, नया वस्त्र, मेहंदी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, आलता और अन्य शृंगार का सामान आदि।
रविवार को लग रहा है चातुर्मास, जानिए कब है समापन और इस दौरान क्या करना है मना
ऐसे करें हरियाली तीज पर गोरी शंकर की पूजा
- इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
- सोलह शृंगार करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
- पूजा सामग्री इकट्ठा करें।
- घर के मंदिर में या पूजा स्थल पर एक वेदी स्थापित करें।
- उस पर पीला या लाल वस्त्र बिछाएं।
- भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
- हाथ में जल और पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
- उन्हें जल से स्नान कराएं।
- वस्त्र अर्पित करें।
- धूप-दीप जलाएं।
- उन्हें चंदन, रोली, अक्षत, फूल आदि चढ़ाएं।
- माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित करें।
- हरियाली तीज की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
- कथा के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
- पूजा के बाद प्रसाद चढ़ाएं और उसे परिवार के सदस्यों में बांटें।
- रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।
When is hariyali teej in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMविलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
Jul 29, 2026 | 09:13 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














