तुलसी विवाह में क्यों बनाया जाता है गन्ने का मंडप, जानिए इस मान्यता के बारे में
तुलसी विवाह 12 नवंबर के दिन मनाया जाने वाला है इसकी तिथि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के देवउठनी एकादशी मानी जाती है। तुलसी विवाह के दिन गन्ने का मंडप बनाने और उसमें विवाह करने की परंपरा होती है।
- Written By: दीपिका पाल
गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा (सौ.डिजाइन फोटो)
Tulsi Vivah 2024: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का महत्व होता है एक अलग ही स्थान माना जाता है। दिवाली के 15 दिन बाद प्रबोधिनी एकादशी या देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के शालिग्राम स्वरूप और तुलसी माता का विवाह होता है।
तुलसी विवाह 12 नवंबर के दिन मनाया जाने वाला है इसकी तिथि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के देवउठनी एकादशी मानी जाती है। तुलसी विवाह के दिन गन्ने का मंडप बनाने और उसमें विवाह करने की परंपरा होती है। तुलसी विवाह में गन्ने का खासा महत्व होता है चलिए जानते हैं गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा।
क्यों बनाते हैं गन्ने का मंडप
जैसा कि, ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज शुक्ला ने जानकारी में बताया है कि, देवउठनी एकादशी की पूजा में तुलसी विवाह किया जाता है। दरअसल चतुर्मास की समाप्ति के बाद देव जागृत होते है इसके बाद चार महीने से थमे सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरु हो जाते है यानि चार महीने के बाद शुभ मुहूर्त की शुरुआत होती है। इसके लिए विवाह के शुभ मुहूर्त औऱ शादियों की शुरुआत से पहले देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह किया जाता है इसके बाद से शुभ कार्य औऱ शादियां की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की शादी को लेकर कई परंपराएं विद्यमान है। इस तुलसी विवाह के मौके पर गन्ने को उचित स्थान देते हुए हर व्यक्ति अपने घर में तुलसी का चंवरा बनाकर उसमें तुलसी माता जी को सुंदर सजाकर गन्ने की मंडप मानकर तुलसी विवाह की परंपरा निभाता है।
ये भी पढ़ें- कौन थें मौलाना अबूल कलाम आजाद, आज इनके जन्मदिन पर मनाते हैं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
प्रकृति से जुड़ी चीजें करते हैं अर्पित
यहां पर तुलसी विवाह को लेकर हर प्रदेश की अलग परंपरा है इसके लिए सब अपनी संस्कृति को जोड़कर इस खास दिन को मनाते है। तुलसी विवाह के दिन प्रकृति से जुड़ी हुई चीजें अर्पित की जाती है इसमें गन्ने का मंडप बांधते हैं. भगवान के विवाह में चना भाजी की सब्जी, शकरकंद, छोटा बेर झरबेरी, सिंघाड़ा, मूली, बड़ा भाटा, फूल वाला भाटा सभी अर्पित किया जाता है। गन्ने को मंडप की भांति मानते हुए तुलसी विवाह की परंपरा शुरु की जाती है। यह परंपरा हर साल निभाई जाती है।
