अरावली की पहाड़ियों में बिताएं एक शाम, ये खूबसूरत जगहें जीत लेंगी आपका दिल
Best Places to Visit in Winter: अरावली की पहाड़ियां अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और मनमोहक नजारों के लिए जानी जाती हैं। यहां बिताई गई शाम सुकून और ताजगी से भर देती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
अरावली की पहाड़ियों में खूबसूरत शाम का नज़ारा (सौ.एआई)
Places Near Aravalli Hills: जब हम पहाड़ों की बात करते हैं तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल हिमालय का आता है। लेकिन भारत के पश्चिम में फैली अरावली की पहाड़ियां अपनी प्राचीनता और अनोखी सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात तक फैली यह पर्वत श्रृंखला अपने अंदर कई पर्यटन स्थलों को समेटे हुए है। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
अगर आप एक छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अरावली की ये खूबसूरत जगहें आपको निराश नहीं करेंगी। यहां आप दोस्तों के साथ जमकर मौज मस्ती कर सकते हैं। अगर आप वीकेंड पर समय निकाल सकते हैं तो ये जगहें आपके लिए एकदम बेस्ट रहेंगी।
माउंट आबू, राजस्थान
अरावली का सबसे ऊंचा शिखर गुरु शिखर यहीं स्थित है। राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन होने के नाते यहां की नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। सर्दियों में यहां की धुंधली वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
कुम्भलगढ़, राजस्थान
विश्व की दूसरी सबसे लंबी दीवार के लिए मशहूर कुम्भलगढ़ का किला अरावली की ऊंची चोटियों पर स्थित है। यहां का किला और चारों तरफ फैली हरियाली इतिहास और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है।
यह भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर बिना छुट्टी लिए प्लान करें 3 दिन की ट्रिप, देखें भारतीय संस्कृति की झलक
सरिस्का टाइगर रिजर्व, अलवर
अरावली के घने जंगलों के बीच स्थित सरिस्का न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए है बल्कि यहाँ की पहाड़ियां और सिलिसेढ़ झील का नजारा दिल जीत लेने वाला है। यहां आप सफारी के साथ-साथ पहाड़ों के बीच बने प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।
नारनौल और ढोसी की पहाड़ी, हरियाणा
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित ढोसी की पहाड़ी एक मृत ज्वालामुखी है। अरावली का यह हिस्सा अपनी धार्मिक मान्यताओं और औषधीय वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। शांत वातावरण चाहने वालों के लिए यह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है।
अरावली की पहाड़ियों में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। यहां जाने के लिए आप दिल्ली या जयपुर से सड़क मार्ग चुन सकते हैं। शानदार रोड ट्रिप के लिए ये डस्टिनेशन बेस्ट रहेंगी।
