होम्बले फिल्म्स ने रचा इतिहास, कांतारा: चैप्टर 1 और महावतार नरसिम्हा को ऑस्कर जनरल एंट्री
Kantara Chapter 1 Oscar: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स की जनरल एंट्री लिस्ट में भेजा है। यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान को और मजबूत करती है।
- Written By: सोनाली झा
कांतारा: चैप्टर 1 और महावतार नरसिम्हा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mahavatar Narasimha Oscar: भारत के प्रतिष्ठित और विज़नरी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन कर दिया है। साल 2025 में रिलीज़ हुई होम्बले फिल्म्स की दो बड़ी और चर्चित फ़िल्में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स की जनरल एंट्री लिस्ट में भेजा गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ होम्बले फ़िल्म्स, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है।
‘कांतारा: चैप्टर 1’ का निर्देशन और मुख्य भूमिका ऋषभ शेट्टी ने निभाई है, जबकि इसे विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फ़िल्म अपनी जड़ों से जुड़ी कहानी, लोक संस्कृति, आध्यात्मिक तत्वों और दमदार प्रस्तुति के कारण दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना बटोर चुकी है। वहीं दूसरी ओर, ‘महावतार नरसिम्हा’ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे होम्बले फ़िल्म्स ने प्रस्तुत किया है। यह फ़िल्म भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक तकनीक और भव्य विज़ुअल्स के साथ पेश करती है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट
ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल होने का मतलब यह है कि अब इन दोनों फ़िल्मों को कई अहम कैटेगरी में विचार के लिए रखा जाएगा। इनमें बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट राइटिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसी कैटेगरी शामिल हैं। आगे का सफर अकादमी की शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया पर निर्भर करेगा, लेकिन जनरल एंट्री तक पहुँचना ही अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है।
सम्बंधित ख़बरें
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
ये भी पढ़ें- जिम नहीं, दिमाग की एक्सरसाइज पर भरोसा करती हैं अदा शर्मा, बोलीं- मेंटल हेल्थ सबसे जरूरी
पांच भारतीय फ़िल्मों की ऑस्कर में एंट्री
खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल कुल पांच भारतीय फ़िल्मों में से दो फ़िल्में होम्बले फ़िल्म्स की हैं। यह साफ दिखाता है कि होम्बले फ़िल्म्स न सिर्फ कंटेंट के स्तर पर, बल्कि तकनीक, विज़न और इंटरनेशनल अपील के मामले में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। होम्बले फ़िल्म्स की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सिनेमा अब केवल घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अपनी सांस्कृतिक गहराई और दमदार कहानियों के दम पर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर मज़बूती से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
