-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Is It Advised To Abstain From Milk And Vegetables In The Month Of Savan
सावन महीने में दूध और साग से परहेज़ करने की सलाह क्यों दी जाती है, जानिए वजह
- Written By: सीमा कुमारी
कुछ ही दिनों में सावन माह आने वाला है। सावन भगवान शिव को समर्पित है और व्रत-पूजा के साथ खानपान के नियम भी माने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में दूध और साग पाचन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

श्रावण मास में दूध और साग खाने की क्यों मनाही होती हैं (सौ.सोशल मीडिया)
भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना आने में महज चंद दिन ही बचे है। आपको बता दें, हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन इस बार 11 जुलाई, शुक्रवार 2025 से शुरू होने जा रहा हैं, जो 9 अगस्त तक चलेगा। बता दें, सावन को जप, तप, शिव साधना का महीना भी माना गया है और साधना तभी फलित होती है जब व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर काबू पाता है, इसलिए सावन में रहन-सहन के अलावा खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत हैं।
श्रावण मास में चारों ओर हरियाली होती है, प्रकृति और वातावरण खुशनुमा हो जाते हैं। सावन में दूध और साग विशेषकर खाने को मना किया जाता है इसके पीछे धार्मिक के अलावा वैज्ञानिक कारण भी हैं ऐसे में आइए जानते है श्रावण मास में दूध और साग खाने की क्यों मनाही होती हैं।
आखिर सावन महीने में दूध क्यों नहीं पीना चाहिए
आपको बता दें, सावन में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत और उपवास भी रखें जाते हैं। कई लोग व्रत के दौरान दूध पीते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सावन के मौसम में अधिक बारिश होती है, जिससे साग-सब्जियों में कीड़े-मकोड़े और हानिकारक जीवाणु बढ़ जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर क्यों की जाती है पूरी रात शिव पूजा? जानिए जलाभिषेक और पौराणिक मान्यता
आगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
ये कीटाणु दूध में भी आ सकते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। एक मान्यता यह भी है कि बारिश के कारण जमीन में दबे कीड़े ऊपर आ जाते हैं और घास-पत्तियों को संक्रमित कर देते हैं, जिसे गाय-भैंस खाते हैं और फिर उनका दूध हम तक पहुंचता है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी सावन में भगवान शिव को दूध अर्पित किया जाता है, इसलिए इस माह में दूध का सेवन वर्जित माना गया है।
कांवड़ यात्रा में भगवा वस्त्र पहनने के पीछे छुपे हैं विशेष कारण, जरुर जानें
सावन में हरी सब्जियां क्यों नहीं खाना चाहिए
सावन में अधिक बारिश के कारण साग-सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े लग जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इस दौरान पाचन शक्ति कमजोर हो जाती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों की जगह आप अन्य सब्जियां जैसे कि लौकी, परवल, और कद्दू का सेवन कर सकते हैं।
तो क्या खाएं जो हो फायदेमंद?
त्रिदोष नाशक भोजन: ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करें। आंवला और नींबू का सेवन खूब करें क्योंकि ये त्रिदोष नाशक होते हैं।
हल्का और पोषक: अपनी डाइट में ताजे फल, साबुत अनाज, नट्स, बीज, घी और दूध शामिल करें। ये आपको ऊर्जा देंगे और सेहतमंद रखेंगे।
खिचड़ी है कमाल: मूंग दाल की पतली खिचड़ी इस मौसम के लिए बेहतरीन मानी जाती है। यह न सिर्फ हल्की होती है बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
मौसमी सब्जियां: इस दौरान जो सब्जियां प्रकृति में पैदा होती हैं उन्हें खाना चाहिए। भिंडी और अरबी जैसी सब्जियां पौष्टिक होती हैं लेकिन इनके साथ घी का सेवन न करें क्योंकि इनमें प्राकृतिक चिकनाहट होती है।
इन बातों का रखे ध्यान
सावन का महीना सिर्फ आस्था का नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का भी है। अपने खान-पान पर ध्यान देकर आप इस खूबसूरत मौसम का पूरा आनंद ले सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। अगली बार जब आप सावन में कढ़ी या साग खाने का सोचें तो इन आयुर्वेदिक रहस्यों को जरूर याद कर लीजिएगा!
Why is it advised to abstain from milk and vegetables in the month of savan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














