- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Conch Shell Prohibited In The Worship Of Lord Shiva
महादेव शिव की पूजा में वर्जित है शंख, जानिए आख़िर क्या है इसका कारण, शिवपुराण में है इसका वर्णन
भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित है। इस कारण न तो महादेव को शंख जल चढ़ाया जाता है और न ही उनकी पूजा में शंख बजाया जाता है। इस मान्यता के पीछे एक पौराणिक कथा है, जो इस प्रकार है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह
- Written By: सीमा कुमारी

क्यों वर्जित है भगवान शिव की पूजा में शंख, जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से शंख को बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। किसी भी तरह की कोई भी पूजा हो, हर पूजा में आरती करने के बाद शंख के जल को सभी के ऊपर छिड़का जाता है। वहीं,आपको बता दें, भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित है। इस कारण न तो महादेव को शंख जल चढ़ाया जाता है और न ही उनकी पूजा में शंख बजाया जाता है। इस मान्यता के पीछे एक पौराणिक कथा है, जो इस प्रकार है। आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा।
क्यों वर्जित है भगवान शिव की पूजा में शंख, जानिए :
दैत्यराज दंभ को पुत्र प्राप्ति का वरदान
सम्बंधित ख़बरें
मार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
कब है मार्च महीने का दूसरा प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
रामायण-महाभारत के सबसे खतरनाक अस्त्र, जिनकी शक्ति से पूरी सृष्टि तक नष्ट हो सकती थी
कब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
शिवपुराण की कथा के अनुसार दैत्यराज दंभ की कोई संतान नहीं थी। उसने संतान प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की कठिन तपस्या की थी। दैत्यराज के कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उससे वर मांगने को कहा। तब दंभ ने भगवान विष्णु से महापराक्रमी पुत्र का वर मांगा। विष्णु जी तथास्तु कहकर अंतर्ध्यान हो गए। इसके बाद दंभ के यहां एक पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम शंखचुड़ पड़ा।
शंखचुड ने किया घोर तप
शंखचुड ने पुष्कर में ब्रह्माजी को खुश करने के लिए घोर तप किया। तप से प्रसन्न होकर ब्रह्मदेव ने वर मांगने के लिए कहा। तो शंखचूड ने वर में मांगा कि वो देवताओं के लिए अजेय हो जाए। ब्रह्माजी ने ‘तथास्तु’ कहकर उसे ‘श्रीकृष्णकवच’ दे दिया।
इसके बाद ब्रम्हाजी ने शंखचूड के तपस्या से प्रसन्न होकर उसे धर्मध्वज की कन्या तुलसी से विवाह करने की आज्ञा देकर अंतर्धान हो गए। ब्रह्मा की आज्ञा से तुलसी और शंखचूड का विवाह संपन्न हुआ।
भगवान शिवजी भी वध करने में असफल हुए
ब्रम्हाजी के वरदान मिलने के बाद शंखचूड अहम में आ गया और उसने तीनों लोकों में अपना स्वामित्व स्थापित कर लिया। शंखचूड़ से त्रस्त होकर देवताओं ने विष्णु जी के पास जाकर मदद मांगी। लेकिन, भगवान विष्णु ने खुद दंभ पुत्र का वरदान दे रखा था।
इसलिए विष्णुजी ने शंकर जी की आराधना की, जिसके बाद शिवजी ने देवताओं की रक्षा के लिए चल दिए। लेकिन, श्रीकृष्ण कवच और तुलसी के पतिव्रत धर्म की वजह से शिवजी भी उसका वध करने में सफल नहीं हो पा रहे थे।
दैत्यराज के हड्डियों से शंख का जन्म हुआ
इसके बाद विष्णु जी ने ब्रम्हाण रुप धारण कर दैत्यराज से उसका श्रीकृष्णकवच दान में ले लिया और शंखचूड़ का रूप धारण कर तुलसी के शील का हरण कर लिया। इसके बाद भगवान शिव ने अपने त्रिशुल से शंखचूड़ का वध किया।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ऐसी मान्यता है कि उसकी हड्डियों से शंख का जन्म हुआ और वो विष्णु जी का प्रिय भक्त था। यही कारण है कि भगवान विष्णु को शंख से जल चढ़ाना बहुत शुभ होता है, जबकि भगवान शंकर ने उसका वध किया था। इसलिए, शंकर जी की पूजा में शंख का प्रयोग करना वर्जित है।
Why is conch shell prohibited in the worship of lord shiva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PMमध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
Mar 10, 2026 | 09:38 PM‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PMदेशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PMईरान युद्ध पर ‘कन्फ्यूज’ हुए ट्रंप! हर 12 घंटे में बदल रहे बयान, तेहरान पर क्या है US का ‘सीक्रेट’ प्लान?
Mar 10, 2026 | 09:30 PMमेलघाट के गांवों में सोलर माइक्रो ग्रिड से होगी बिजली आपूर्ति: मुख्यमंत्री
Mar 10, 2026 | 09:27 PMउज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM














