- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Arghya Offered Even To The Setting Sun During Chhath Puja
छठ पूजा में डूबते हुए सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य, जानिए इसकी असली वजह
- Written By: सीमा कुमारी
छठ पूजा में तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह समय प्रतीकात्मक रूप से जीवन के संघर्षों और कठिनाइयों को समाप्त करने और नवजीवन का आरंभ करने का संकेत देता है।

छठ पूजा में डूबते हुए सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य,
Chhath Puja 2024: सूर्य देवता और छठी मइया को समर्पित छठ महापर्व हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बहुत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
छठ पूजा के चार दिनों के अनुष्ठान में तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य सूर्य देवता और उनकी पत्नी प्रत्यूषा को सम्मानित करना है। छठ पूजा का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय की परंपरा के साथ हो जाता है।
यह पर्व 4 दिनों तक चलता है। दूसरे दिन खरना की रस्म पूरी की जाती है और तीसरे दिन यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की जाती है। छठ पूजा के चौथे दिन सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाता है। आइए जानते हैं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का कारण।
सम्बंधित ख़बरें
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद के भाई Prince Yadav की नेपाल में मौत, खान सर मामले में FIR में था नाम
प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
Governor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
मेट्रो-4 और 4ए परियोजना को मिली बड़ी राहत, मोगरपाड़ा में मैंग्रोव भूमि डायवर्ट करने की मंजूरी
जानिए क्या डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का कारण
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, छठ पूजा में तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह समय प्रतीकात्मक रूप से जीवन के संघर्षों और कठिनाइयों को समाप्त करने और नवजीवन का आरंभ करने का संकेत देता है।
डूबते सूर्य की पूजा करके व्यक्ति जीवन में आने वाले अंधकार को दूर करने और नई ऊर्जा के साथ अगली सुबह का स्वागत करने की शक्ति प्राप्त करता है।
इसे भी पढ़ें : छठ पूजा का श्रीकृष्ण से भी है कनेक्शन, जानिए मुरलीधर के बेटे का नाम और क्यों की थी उन्होंने सूर्यदेव की आराधना
देवी प्रत्यूषा का संबंध डूबते हुए सूर्य से है
ज्योतिषयों की मानें तो, डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सूर्यदेव की पत्नी प्रत्यूषा की भी पूजा की जाती है। प्रत्यूषा का संबंध सांध्यकाल से है और उन्हें शाम के समय की देवी माना जाता है। प्रत्यूषा का नाम ‘प्रत्यूष’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘संध्या’ या ‘सूर्यास्त का समय’। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रत्यूषा सूर्यदेव की दूसरी पत्नी मानी जाती हैं।
कहा जाता है कि सूर्य देव के डूबते हुए स्वरूप के माध्यम से उनकी पत्नी प्रत्यूषा की भी पूजा होती है, ताकि शाम का समय भी सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करे।
मान्यता है कि जब सूर्य देव अपनी पत्नी संज्ञा से अलग हुए, तो संज्ञा के रूप का विस्तार प्रत्यूषा और छाया के रूप में हुआ। प्रत्यूषा और छाया दोनों ही संज्ञा के विभिन्न रूप माने गए। सूर्य के अस्त होते समय प्रत्यूषा का प्रभाव बढ़ता है इसलिए, डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते समय प्रत्यूषा की भी पूजा होती है। यह पूजा समस्त जीव-जंतुओं को ऊर्जा प्रदान करने के लिए सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।
इसे भी पढ़ें :क्या आप भी सर्दी में बंद कर देते हैं इन चीजों का सेवन, हो सकती है शरीर में पोषक तत्वों की कमी
Why is arghya offered even to the setting sun during chhath puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद के भाई Prince Yadav की नेपाल में मौत, खान सर मामले में FIR में था नाम
Jun 14, 2026 | 11:55 AMप्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
Jun 14, 2026 | 11:55 AMGovernor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
Jun 14, 2026 | 11:54 AMमेट्रो-4 और 4ए परियोजना को मिली बड़ी राहत, मोगरपाड़ा में मैंग्रोव भूमि डायवर्ट करने की मंजूरी
Jun 14, 2026 | 11:49 AMBeauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Jun 14, 2026 | 11:46 AMनासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
Jun 14, 2026 | 11:42 AMजबलपुर में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घिसटती रही कार; दो युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
Jun 14, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM










