-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Chhath Puja Also Has A Connection With Shri Krishna
छठ पूजा का श्रीकृष्ण से भी है कनेक्शन, जानिए मुरलीधर के बेटे का नाम और क्यों की थी उन्होंने सूर्यदेव की आराधना
- Written By: सीमा कुमारी
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 05 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो चुकी है। छठ पूजा बिहार का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे हर साल पूरी भक्ति, श्रद्धा, और समर्पण के साथ मनाया जाता है। यह पूजा सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है

छठ पूजा का श्रीकृष्ण से भी है कनेक्शन
Chhath Pooja 2024: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 05 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो चुकी है। छठ पूजा बिहार का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे हर साल पूरी भक्ति, श्रद्धा, और समर्पण के साथ मनाया जाता है। यह पूजा सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्य देवता को समर्पित इस पूजा में छठी मइया की आराधना भी की जाती है, जो संतान और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते है छठ पूजा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा में सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद है ठेकुआ, जानिए इसे बनाने की रेसिपी
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Gifts Thekua: छठ महापर्व का महाप्रसाद पहुंचा यूरोप, पीएम मोदी ने स्लोवाकिया में बढ़ाया बिहार का गौरव
चैती छठ पूजा में किन बातों का का रखें विशेष ध्यान, नोट कीजिए वरना एक गलती से टूट जाएगा व्रत!
किस दिन शुरू हो रही है चैती छठ? विधिवत व्रत से संतानप्राप्ति से लेकर आरोग्य का वरदान देंगी छठी मैया
छठ पर्व पर अर्घ्य के दौरान पसरा मातम! झारखंड में 25 जिंदगियां पानी में डूबीं, कई घरों के चिराग बुझे
छठ पूजा का समय और तिथियां
छठ पूजा कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है, जो अक्टूबर-नवंबर के महीने में आती है। यह चार दिनों तक चलता है और नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य इन चार मुख्य चरणों में होता है।
छठ पूजा के चार चरण
नहाय-खाय महापर्व छठ के पहले दिन व्रती (छठ पूजा करने वाले) पवित्र स्नान करते हैं और सात्विक भोजन का सेवन करते है। इस नहाय-खाय के साथ ही व्रत का आरंभ होता है। इस दिन व्रती चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण करते है। इस साल नहाय-खाय 5 नवंबर यानी मंगलवार को है।
खरना- छठ पर्व का दूसरा खरना का होता है, जिसमें व्रती दिनभर निर्जला व्रत रखते हैं और शाम को विशेष प्रसाद के साथ व्रत तोड़ते है। प्रसाद में खासतौर पर गुड़ की खीर, रोटी और केला शामिल होता है। पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती है। इस साल खरना 6 नवंबर बुधवार को है।
संध्या अर्घ्य- तीसरे दिन व्रती गंगा, तालाब, या किसी नदी किनारे जाकर संध्या के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देते है। व्रत का यह सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है, जब भक्तजन सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पण कर उनसे कृपा और आशीर्वाद की कामना करते है। इस साल 7 नवंबर गुरुवार को डूबते हुए भगवान सूर्य को संध्या का अर्घ्य दिया जाएगा।
प्रातः कालीन अर्घ्य- चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होता है। यह भोर में होता है, जो आस्था और श्रद्धा का प्रतीक होता है। इस समय परिवार और समाज के लोग एकत्र होते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु भगवान सूर्य और छठी मईया से प्रार्थना करते हैं। इस साल 8 नवंबर शुक्रवार की सुबह उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
छठ पर्व को लेकर कई कथाएं प्रचलित
इस पावन पर्व को लेकर कई कथाएं भी प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार बताया गया है कि, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब कुष्ट रोग से पीड़ित थे, जिसके चलते मुरलीधर ने उन्हें सूर्य आराधना की सलाह दी। कालांतर में साम्ब ने सूर्य देव की विधिवत व सच्चे भाव से पूजा की। भगवान सूर्य की उपासना के फलस्वरूप साम्ब को कुष्ट रोग से मुक्ति मिल गई।
इसके बाद उन्होंने 12 सूर्य मंदिरों का निर्माण करवाया था। इनमें सबसे प्रसिद्ध कोणार्क का सूर्य मंदिर है, जो ओडिशा में है. इसके अलावा, एक मंदिर बिहार के औरंगाबाद में है, जिसे देवार्क सूर्य मंदिर के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें :‘नहाय खाय’ आज, इसी के साथ महापर्व छठ का हुआ आरंभ, व्रती करें इन नियमों का पालन
Chhath puja also has a connection with shri krishna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














