-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Why Bhadrakali Jayanti Celebrated
कौन हैं मां भद्रकाली, क्यों हुआ उनका धरती पर प्राकट्य, ‘भद्रकाली जयंती’ के दिन शुभ मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, होगी असीम कृपा
- Written By: सीमा कुमारी
भद्रकाली जयंती का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष स्थान रखता है। दरअसल, यह दिन माँ काली के शांत, करुणामयी, और रक्षक स्वरूप ‘भद्रकाली’ के प्राकट्य की स्मृति में मनाया जाता है।

भद्रकाली जयंती (सौ.सोशल मीडिया)
मां भद्रकाली को समर्पित भद्रकाली जयंती हर साल ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 23 मई को भारत सहित दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, बंगाल और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाई जा रही है।
आपको बता दें, भद्रकाली जयंती का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष स्थान रखता है। दरअसल, यह दिन माँ काली के शांत, करुणामयी, और रक्षक स्वरूप ‘भद्रकाली’ के प्राकट्य की स्मृति में मनाया जाता है।
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, देवी भद्रकाली का जन्म भगवान शिव के क्रोध से हुआ था, जब माता सती ने यज्ञ में अपने प्राण त्यागे। इसलिए, मां भद्रकाली का प्राकट्य धरती पर धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और भक्तों की रक्षा हेतु हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
वास्तव में, देवी का यह रूप भय, नकारात्मक ऊर्जा, और असुरी शक्तियों के विरुद्ध अडिग सुरक्षा का प्रतीक है। अंततः, उनका स्मरण करने मात्र से व्यक्ति के भीतर साहस, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।आइए जानते हैं माँ भद्रकाली जयंती की मूल तिथि, पूजा मुहूर्त, मंत्र एवं पूजा-विधि इत्यादि के बारे में।
भद्रकाली जयंती 2025 तिथि और समय :
23 मई 2025, शुक्रवार एकादशी तिथि आरंभ: 01:12 सुबह , 23 मई 2025
एकादशी तिथि समाप्त: रात्रि 10:30 बजे, 23 मई 2025
भद्रकाली जयंती 2025 शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:04 बजे से प्रातः 04:45 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
अमृत काल: सुबह 11:35 बजे से दोपहर 01:04 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 04:02 बजे से सुबह 05:26 बजे तक, 24 मई
अमृत सिद्धि योग: 04:02 PM से 05:26 AM, 24 मई तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:57 बजे से 12:38 बजे तक, 24 मई
ऐसे करें मां भद्रकाली की पूजा
मां भद्रकाली की पूजा करने से पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान-ध्यान करें। इसके बाद पूरे घर की अच्छे से सफाई करें। इस अनुष्ठान में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके बाद देवी भद्रकाली का ध्यान कर व्रत एवं पूजा का संकल्प लेना चाहिए।
अब एक स्वच्छ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर इस पर माँ भद्रकाली की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा को गंगाजल से प्रतीकात्मक स्नान कराएं। देवी के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित करें। निम्न मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें–इस साल इस दिन है श्री जगन्नाथ रथयात्रा, जानिए रथयात्रा से जुड़ी ख़ास बातें और सनातन धर्म में इसका महत्व
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
अब देवी के मस्तक पर हल्दी, कुमकुम, चंदन, अक्षत चढाएं. पुष्पहार पहनायें। प्रसाद में मिठाई और ताजे फल अर्पित करें। अनामिका उंगली से देवी को चंदन, कुमकुम एवं अक्षत का तिलक लगाएं। देवी की आरती उतारें और प्रसाद का वितरण करें। अगले दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत का पारण करें।
क्यों मनाई जाती है भद्रकाली जयंती ?
भद्रकाली जयंती पर माता काली की पूजा करने पर दुखों का नाश होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वैसे तो एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है लेकिन ज्येष्ठ की अपरा एकादशी के दिन मां भद्रकाली का भी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि मां भद्रकाली की पूजा करने से तमाम रोग, दोष, शोक खत्म हो जाते हैं।
Why bhadrakali jayanti celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













