- Hindi News »
- Religion »
- Which Women Should Not Keep The Fast Of Karva Chauth
‘ऐसी’ महिलाओं को नहीं करना चाहिए करवा चौथ का व्रत, इसी में भलाई होगी!
Karwa Chauth Ka Vrat :ज्योतिष और स्वास्थ्य दोनों दृष्टियों से कुछ महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth Ka Vrat Kise Nahi Rakhna Chahiye: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद को देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से देवी करवा की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि ज्योतिष और स्वास्थ्य दोनों दृष्टियों से कुछ महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए।
किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत:
गर्भवती महिलाएं न रखें व्रत
ज्योतिष और स्वास्थ्य दोनों दृष्टियों से गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर को नियमित पोषण और जल की आवश्यकता होती है ताकि भ्रूण का सही विकास हो सके।
कहा जाता है कि, लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने से बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर ही हल्का फलाहार या केवल जल ग्रहण करने वाला व्रत रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
जब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
Ganga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
Lucky Rashi 2026: गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग
पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए भोजन के नियम और माता लक्ष्मी की कृपा का संबंध
बीमार या कमजोर महिलाएं
कहा तो ये भी जाता है कि, करवा चौथ का व्रत गर्भवती महिलाओं के अलावा जो महिलाएं किसी गंभीर शारीरिक क्या मानसिक बीमारी से परेशान हैं, उन्हें यह व्रत नहीं रखना चाहिए। निर्जला उपवास शरीर पर दबाव डाल सकता है और स्वास्थ्य की स्थिति को बिगाड़ सकता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
स्तनपान कराने वाली महिलाएं
नवजात शिशु को दूध पिलाने वाली माताओं को भी यह व्रत नहीं रखना चाहिए। स्तनपान के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और तरल पदार्थ की जरूरत होती है। निर्जला उपवास से दूध की मात्रा में कमी आ सकती है, जिससे बच्चे को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। इसलिए ऐसी महिलाओं को अपनी और शिशु की सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं ज़रूर पढ़ें यह कथा, अखंड सौभाग्यवती होने का मिलेगा आशीर्वाद
पीरियड्स के दौरान
हिंदू परंपरा के अनुसार, पीरियड्स के समय पूजा-पाठ से दूरी रखी जाती है। इस दौरान शरीर स्वाभाविक रूप से कमजोर होता है। उपवास करने से थकावट, सिरदर्द या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मासिक धर्म के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना उचित नहीं है, हालांकि मन से प्रार्थना कर सकते हैं।
Which women should not keep the fast of karva chauth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














