- Hindi News »
- Religion »
- Women Observing The Fast Of Karva Chauth Must Read This Story
करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं ज़रूर पढ़ें यह कथा, अखंड सौभाग्यवती होने का मिलेगा आशीर्वाद
- Written By: सीमा कुमारी
Karwa chauth 2025: कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को पूजा के समय करवा चौथ व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए। मान्यता है कि इस इससे करवा माता की कृपा से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

ये है करवा चौथ की कथा (सौ.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth Ki Katha In Hindi : प्रेम, त्याग और समर्पण के प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। करवा चौथ का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं सुबह स्नानादि नित्य कर्म करके व्रत का संकल्प लेती हैं। साथ ही ईश्वर से अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
इसके बाद पूरे दिन निर्जला रहकर शाम में शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूजा करती हैं। साथ ही, करवा चौथ की कथा सुनती हैं। अगर धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो, हिन्दू धर्म में कोई भी व्रत कथा के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं करवा चौथ व्रत की कुछ पौराणिक कथाएं। आइए आपको बताते हैं करवा चौथ व्रत की कथा।
ये है करवा चौथ की कथा
करवा चौथ की कथा के अनुसार, किसी समय की बात है, एक साहूकार के सात बेटे और उनकी एक बहन करवा थी। सभी सातों भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। यहां तक कि वे पहले उसे खाना खिलाते और बाद में स्वयं खाते थे। एक बार उनकी बहन ससुराल से मायके आई हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
शाम को भाई जब अपना व्यापार-व्यवसाय बंद कर घर आए तो देखा उनकी बहन बहुत व्याकुल थी। सभी भाई खाना खाने बैठे और अपनी बहन से भी खाने का आग्रह करने लगे, लेकिन बहन ने बताया कि उसका आज करवा चौथ का निर्जल व्रत है और वह खाना सिर्फ चंद्रमा को देखकर उसे अर्घ्य देकर ही खा सकती है। चूंकि चंद्रमा अभी तक नहीं निकला है, इसलिए वह भूख-प्यास से व्याकुल हो उठी है।
सबसे छोटे भाई को अपनी बहन की हालत देखी नहीं जाती और वह दूर पीपल के पेड़ पर एक दीपक जलाकर चलनी की ओट में रख देता है। दूर से देखने पर वह ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे चतुर्थी का चांद उदित हो रहा हो।
इसके बाद भाई अपनी बहन को बताता है कि चांद निकल आया है, तुम उसे अर्घ्य देने के बाद भोजन कर सकती हो। बहन खुशी के मारे सीढ़ियों पर चढ़कर चांद को देखती है, उसे अर्घ्य देकर खाना खाने बैठ जाती है।
वह पहला टुकड़ा मुंह में डालती है तो उसे छींक आ जाती है। दूसरा टुकड़ा डालती है तो उसमें बाल निकल आता है और जैसे ही तीसरा टुकड़ा मुंह में डालने की कोशिश करती है तो उसके पति की मृत्यु का समाचार उसे मिलता है। वह बौखला जाती है।
उसकी भाभी उसे सच्चाई से अवगत कराती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता उससे नाराज हो गए हैं और उन्होंने ऐसा किया है।
सच्चाई जानने के बाद करवा निश्चय करती है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी और अपने सतीत्व से उन्हें पुनर्जीवन दिलाकर रहेगी। वह पूरे एक साल तक अपने पति के शव के पास बैठी रहती है। उसकी देखभाल करती है। उसके ऊपर उगने वाली सूईनुमा घास को वह एकत्रित करती जाती है।
एक साल बाद फिर करवा चौथ का दिन आता है। उसकी सभी भाभियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं। जब भाभियां उससे आशीर्वाद लेने आती हैं तो वह प्रत्येक भाभी से ‘यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो’ ऐसा आग्रह करती है, लेकिन हर बार भाभी उसे अगली भाभी से आग्रह करने का कह चली जाती है।
इस प्रकार जब छठे नंबर की भाभी आती है तो करवा उससे भी यही बात दोहराती है। यह भाभी उसे बताती है कि चूंकि सबसे छोटे भाई की वजह से उसका व्रत टूटा था अतः उसकी पत्नी में ही शक्ति है कि वह तुम्हारे पति को दोबारा जीवित कर सकती है, इसलिए जब वह आए तो तुम उसे पकड़ लेना और जब तक वह तुम्हारे पति को जिंदा न कर दे, उसे नहीं छोड़ना। ऐसा कह कर वह चली जाती है।
सबसे अंत में छोटी भाभी आती है। करवा उनसे भी सुहागिन बनने का आग्रह करती है, लेकिन वह टालमटोली करने लगती है। इसे देख करवा उन्हें जोर से पकड़ लेती है और अपने सुहाग को जिंदा करने के लिए कहती है। भाभी उससे छुड़ाने के लिए नोचती है, खसोटती है, लेकिन करवा नहीं छोड़ती है।
ये भी पढ़ें-करवा चौथ की रात छलनी से क्यों देखती हैं महिलाएं पति को, जानिए कुछ अद्भुत मान्यताएं
अंत में उसकी तपस्या को देख भाभी पसीज जाती है और अपनी छोटी अंगुली को चीरकर उसमें से अमृत उसके पति के मुंह में डाल देती है। करवा का पति तुरंत श्रीगणेश-श्रीगणेश कहता हुआ उठ बैठता है। इस प्रकार प्रभु कृपा से उसकी छोटी भाभी के माध्यम से करवा को अपना सुहाग वापस मिल जाता है।
Women observing the fast of karva chauth must read this story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMजनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














