मकर संक्रांति 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Makar Sankranti 2025: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का महत्व होता है जनवरी माह की शुरुआत के साथ कई खास त्योहार भी शुरु हो गए है। आने वाले 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। वैसे तो हर महीने संक्रांति पड़ती है लेकिन जनवरी की यह संक्रांति हिंदू धर्म में सबसे खास मानी जाती है। दरअसल यह तिथि हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि पर मनाई जाती है। वैसे तो इस पूजा से जुड़े कई नियम है लेकिन मकर संक्रांति के दिन कई चीजों को अर्पित करना जरूरी होता है।
कहते हैं मकर संक्रांति के दिन पीली दाल या पीली चीज चढ़ाना शुभ होता है। इसे लेकर ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी है कि, विशेष रुप से देवताओं को पीली दाल दान की जाती है।
आपको बताते चलें कि, मकर संक्रांति की पूजा में पीली दाल कई देवताओं को चढ़ाना चाहिए। कहते है पीली दाल का दान करने से जीवन में सुख- समृद्धि आती है।
1- भगवान गणेश को चढ़ाएं दाल
यहां पर पीली दाल मकर संक्रांति के मौके पर भगवान गणेशजी को अर्पित करना चाहिए। कहते हैं अगर आप पीली दाल भगवान पर अर्पित करते है तो, व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा किसी नए काम को पूरा करने में भगवान की कृपा बनी रहती है। दाल चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिलते है।
2-भगवान शिव को अर्पित करें पीली दाल
मकर संक्रांति पर पीले रंग की दाल भगवान शिव को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते है दाल चढ़ाने से व्यक्ति को सभी मनोवांछित फल प्राप्त होते है। अगर आपके जीवन में कोई समस्या आ रही है तो, मकर संक्रांति पर यह उपाय करने से सभी बाधाएं भगवान दूर करते है और सौभाग्य फल में वृद्धि करते है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3-भगवान सूर्यदेव को चढ़ाएं पीली दाल
मकर संक्रांति से भगवान सूर्य का नाता होता है इसलिए उन्हें पूजा के दौरान पीली दाल अर्पित करें। माना जाता है कि, सूर्यदेव को पीली दाल बेहद प्रिय होती है। इसे चढ़ाने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो, दाल चढ़ाना चाहिए सूर्यदेव प्रसन्न होकर शुभ फल देते है।