- Hindi News »
- Religion »
- When Vat Savitri Vrat Rules And Worship Method
आ गई वट सावित्री व्रत की सही तिथि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा के नियम और सनातन धर्म में इसका महत्व
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु को समर्पित ज्येष्ठ मास में वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए खास माना जाता है। यह व्रत खास तौर पर पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती देने के लिए मनाया जाता है।

वट सावित्री पूजा का नियम (सौ.सोशल मीडिया)
26 मई को वट सावित्री व्रत पूरे देश भर में रखा जाएगा। हिंदू धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व होता है। वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए एक खास पर्व है। यह व्रत पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
इस दिन महिलाएं वट के वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री की कथा सुनती हैं, जिन्होंने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी छीन लिए थे। इस साल वट सावित्री व्रत की डेट को लेकर कुछ कन्फूयजन बनी हुई है, तो आइए इसकी सही डेट जानते हैं, जो इस प्रकार है।
वट सावित्री व्रत 2025 26 या 27 मई कब है
सम्बंधित ख़बरें
Rice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर क्या दान करना चाहिए और क्या दान नहीं? यहां जानिए
हनुमान जी की विशेष कृपा के लिए मंगलवार के दिन इस शुभ पहर में करें पूजा, सारे संकटों का मिलेगा समाधान
3 साल बाद सोमवती अमावस्या पर बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग, जीवन में आएगी पॉज़िटिविटी, करें ये काम
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 26 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें-पहली बार ‘वट सावित्री व्रत’ कर रही महिलाएं जान लें पूजा के ये नियम, फलित होगी मनोकामनाएं
- जानिए वट सावित्री पूजा का नियम
- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें स्नान करें और पूजा घर की सफाई करिए।
- फिर आप वट वृक्ष की फोटो अथवा नवीन कोपलों वाली वट वृक्ष की टहनी लेकर पूजा चौकी पर रखें।
- आपको बता दें कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी तीनों का वास माना गया है।
- पूर्व या उत्तर मुख होकर पूजा करें।
- वट वृक्ष के नीचे 11 देशी घी के दीपक जलाएं या अपनी पूजा चौकी के पास भी जला सकते हैं।
- व्रत नहीं कर सकती हैं, तो परिवार की अन्य महिलाओं के साथ स्नान आदि करके पूजा में शामिल हों।
- इस पूजा में आप वट सावित्री की कथा सुनें।
- यह व्रत एक दिन पहले शाम में फल अथवा कुट्टू से बने पकवान खाकर रखें।
- गर्भवती महिलाएं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं की देख-रेख में यह व्रत करें।
सनातन धर्म वट पूजा का महत्व
सनातन धर्म वट वृक्ष यानी बरगद का पेड़ अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह एक बहुत पुराना और विशाल वृक्ष होता है, जो दशकों तक जीवित रहता है। इसे व्रत के दौरान पूजा जाता है क्योंकि यह पति की लंबी उम्र और जीवन में स्थिरता की कामना का प्रतीक है।
वट सावित्री व्रत में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती है। इसके साथ परिक्रमा करने के बाद सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती है। कहते हैं कि, बरगद के वृक्ष में तीनों देवताओं यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है इसलिए पूजा में वट वृक्ष को शामिल किया गया है।
इसे लेकर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस तरह सावित्री अपने समर्पण से अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लाई थीं, उसी तरह इस शुभ व्रत को रखने वाली विवाहित महिलाओं को एक सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
When vat savitri vrat rules and worship method
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
Jun 09, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 09 जून Live: UNSC में भारत का पाकिस्तान पर हमला, ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ को बताया प्रायोजित झूठ
Jun 09, 2026 | 06:32 AMSiri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
Jun 09, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 9 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपना स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन
Jun 09, 2026 | 06:16 AMजब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jun 09, 2026 | 06:04 AMबैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Jun 09, 2026 | 04:04 AMMahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Jun 09, 2026 | 02:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














