बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम

SIM Card Active Tips: आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉलिंग का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, OTP, UPI और सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी जुड़ा हुआ है। लेकिन कई केस में ऐसा देखा गया है जो काफी अजीब है।
SIM could get deactivated even if you have a balance SIM Card Active Tips
SIM Card Active Tips (Source. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

SIM Card Recharge Tips: आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉलिंग का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, OTP, UPI और सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी जुड़ा हुआ है। लेकिन कई केस में ऐसा देखा गया है कि मोबाइल में बैलेंस मौजूद होने के बावजूद उनका SIM कार्ड अचानक काम करना बंद कर देता है। वहीं इस तरह के मामले में हैरानी की बात यह है कि इसके पीछे रिचार्ज न कराना वजह नहीं है बल्कि एक ऐसा नियम है जिसकी जानकारी ज्यादातर यूजर्स को नहीं होती।

बैलेंस और वैलिडिटी में होता है बड़ा फर्क

लोगों को आम तौर पर लगता है कि मोबाइल खाते में पैसा मौजूद है तो नंबर एक्टिव रहता है लेकिन प्रीपेड कनेक्शन में सिर्फ बैलेंस ही नहीं प्लान की वैलिडिटी भी उतनी ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। बैलेंस का होना बस खाते में मौजूद पैसों को दिखाता है लेकिन वैलिडिटी यह तय करती है कि आप कॉल कर सकते हैं, इंटरनेट चला सकते हैं या सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं या नहीं और इसमें वैलिडिटी खत्म होती है नंबर ग्रेस पीरियड में चला जाता है। यह अवधि आमतौर पर 15 से 30 दिनों तक हो सकती है। जिसके बाद ही नंबर स्थायी रूप से बंद होने का खतरा दिखाता है।

कम खर्च में नंबर एक्टिव रखने की आसान ट्रिक

इस बारे में काफी कम लोग जानते हैं कि टेलीकॉम कंपनियां ऐसे लो-कॉस्ट रिचार्ज प्लान भी देती हैं जिनका उद्देश्य केवल वैलिडिटी बढ़ाना होता है। वैसे तो इन प्लान की कीमत आमतौर पर 10 से 50 रुपये के बीच हो सकती है। जिसके अंदर ज्यादा डेटा या अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिलती लेकिन नंबर सक्रिय बना रहता है। ऐसे प्लान अक्सर टेलीकॉम कंपनियों के ऐप में Top-Up, Value Recharge या Special Recharge सेक्शन में उपलब्ध होते हैं।

रिमाइंडर लगाकर बचाएं नंबर और पैसा

ऐसे में मोबाइल नंबर को डिएक्टिवेट होने से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि वैलिडिटी खत्म होने से 3-4 दिन पहले रिमाइंडर सेट कर लें। इससे समय रहते सही रिचार्ज कराया जा सकता है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अगर SIM लंबे समय तक चल नहीं रहा है तो वह बाद में बंद हो जाता है तो खाते में बचा बैलेंस भी बेकार हो सकता है। ज्यादातर मामलों में कंपनियां इस राशि का रिफंड भी नहीं देतीं।

हर महीने सिर्फ 1 मिनट दें

सलाह दी जाती है कि जैसे आप नियमित रूप से बैंक बैलेंस चेक करते हैं वैसे ही महीने में एक बार अपने मोबाइल नंबर की वैलिडिटी भी जरूर देखें। जिसके लिए लगभग सभी टेलीकॉम ऐप्स होम स्क्रीन पर ही वैलिडिटी की जानकारी देते हैं। वहीं इस छोटे से कदम को उठाकर आपका नंबर सुरक्षित रह सकता है जिसमें एक छोटा रिचार्ज नया SIM लेने की परेशानी और खाते में मौजूद राशि के नुकसान से आपको बचाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com