Siri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव

Siri AI Launch: WWDC 2026 में आखिरकार उस फीचर से पर्दा उठा ही दिया जिसका टेक दुनिया को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने नए और पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट Siri AI को लॉन्च कर दिया है।
Siri AI and Apple Intelligence Launched Apple Experience Transform
Siri AI (Source. Apple)
Published on
Updated on

Apple Intelligence And Siri AI Launch: Apple ने अपने मशहूर इवेंट WWDC 2026 में आखिरकार उस फीचर से पर्दा उठा ही दिया जिसका टेक दुनिया को लंबे समय से इंतजार था। बता दें कि कंपनी ने नए और पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट Siri AI को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। वहीं Apple ने Apple Intelligence से लैस iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 भी पेश किए हैं। जिसके बाद यह तो साफ है कि इन नए अपडेट्स के साथ कंपनी अपने पूरे इकोसिस्टम को एआई-पावर्ड बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुकी है।

अब सिर्फ वॉइस असिस्टेंट नहीं रहा Siri

Apple की साझा कि गई जानकारी के अनुसार नया Siri AI पहले की तुलना में कहीं ज्यादा समझदार और काम की होने वाली है। जिसमें सिरि यूजर के मैसेज, ईमेल, फोटो और अन्य ऐप्स से जानकारी लेकर बेहतर जवाब दे पाएगी। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि सिरि अलग-अलग ऐप्स और सेवाओं की जानकारी को जोड़कर भी काम करने में काबिल होगी। ऐसे में बताया जा रहा है कि अगर यूजर की स्क्रीन पर कोई कंटेंट खुला है तो Siri उसे समझकर उसी के अनुसार मदद करेगा। वहीं सिरि को अब ऑनलाइन जानकारी खोजने और उससे जुड़े सवालों के जवाब देने में भी सक्षम बना दिया गया है। जिसका सिधा मतलब है कि Siri अब सिर्फ कमांड फॉलो करने वाला टूल नहीं बल्कि एक डिजिटल एआई असिस्टेंट के रूप में सामने आ चुकी है।

Siri की अलग ऐप भी होगी उपलब्ध

Apple ने इवेंट में खास घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि Siri के लिए एक समर्पित ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। जिस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी पुरानी चैट हिस्ट्री को कभी भी और किसी भी डिवाइस पर एक्सेस कर पाएगे। जो पूरी चैट्स iCloud में सुरक्षित रूप से सेव रहेंगी। वहीं बता दें कि यूजर्स Siri की आवाज इंटरफेस और अन्य कंट्रोल्स को भी अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेते है। जिससे यूजर को एक पर्सनलाइज्ड अनुभव और बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

Apple Intelligence के साथ मिलेगा नया अनुभव

कंपनी ने नई लॉन्च में Search और Ask इंटरफेस भी पेश किया है जिसमें सर्च टूल, एआई असिस्टेंस और टास्क मैनेजमेंट फीचर्स को एक जगह जोड़ा गया है। बता दें कि Apple Intelligence अब Safari के अलावा Messages, Mail, Calendar, Phone, Home और Passwords जैसे ऐप्स में भी काम करने के लिए बना दिया गया है। इतना ही नहीं Apple का कहना है कि इन सभी फीचर्स को यूजर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन भी कर सकते है ताकि एआई सुविधाओं के साथ सुरक्षा भी पूरी तरह बनी रहे।

कब मिलेगा Siri AI?

Apple ने जो जानकारी साझा कि है उसके हिसाब से जल्द ही Siri AI को डेवलपर्स के लिए टेस्टिंग हेतु लाया जाएगा। वहीं इसका कंज्यूमर बीटा वर्जन साल के अंत तक उपलब्ध होने की उम्मीद है। वहीं शुरुआत में यह फीचर केवल अंग्रेजी भाषा में मिलेगा जबकि अन्य भाषाओं का सपोर्ट बाद में धीरे-धीरे जोड़ा जाएगा। लेकिन जानने वाली बात यह भी है कि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्राइवेसी नियमों के कारण Apple Intelligence और Siri AI को फिलहाल यूरोपीय संघ और चीन में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

बता दें कि WWDC 2026 ने साफ कर दिया है कि आने वाले सालो में Apple का सबसे बड़ा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होने वाला है। जिसमें Siri AI और Apple Intelligence के जरिए कंपनी यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज और व्यक्तिगत अनुभव देने को लेकर काम करेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com