- Hindi News »
- Religion »
- When The Fourth Big Mangal
आज है चौथा बड़ा मंगल, जानिए कैसे पाएं संकटमोचन श्री हनुमान जी की विशेष कृपा, किस मुहूर्त में करें पूजा
बड़े मंगल के दिन व्रत और हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। साथ जी, हनुमान जी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में चौथा बड़ा मंगल कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
- Written By: सीमा कुमारी

कब है चौथा बड़ा मंगल (सौ.सोशल मीडिया)
आज यानि 3 जून 2025 को ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त पवनपुत्र को समर्पित बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के दिन व्रत और हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। साथ जी, हनुमान जी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में चौथा बड़ा मंगल कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –
कब है चौथा बड़ा मंगल
आपको बता दें, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर चौथा बड़ा मंगल पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 02 जून को रात 08 बजकर 35 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन रात 3 जून 9 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में 3 जून को बड़ा मंगल, धूमावती जंयती और मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Sita Navami 2026: कब है सीता नवमी 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Akshaya Tritiya Vehicle Purchase : अक्षय तृतीया पर कार खरीदने से पहले जानिए आपकी राशि के लिए कौन सा रंग रहेगा
Rudraksha For Couples: कपल्स के लिए बड़ा शुभ होता ये वाला रुद्राक्ष, अटूट रहता है संबंध
क्या है बड़ा मंगल पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
ऐसे करें बड़ा मंगल पूजा
- बड़े मंगल के दिन स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल से छिड़काव कर शुद्ध करें।
- इसके बाद चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति विराजमान करें।
- हनुमान जी को लाल चोला, फूल और सुंदर अर्पित करें।
- दीपक जलाकर सच्चे मन से आरती करें।
- फल, बूंदी के लड्डू और मिठाई का भोग लगाएं।
- आखिरी में लोगों में प्रसाद बाटें।
बड़ा मंगल पर इन कामों से करें बजरंगबली को प्रसन्न :
पान का बीड़ा चढ़ाएं
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही बजरगंबली को पान का बीड़ा अर्पित करने से करियर-कारोबार से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
सुंदरकांड का पाठ
मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ होता है। ऐसे में बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
यह भी पढ़ें-इस साल कब शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानिए कितने प्रकार की होती है यात्रा, नियम जानिए
घी और गुड़ का दान
बड़ा मंगलवार पर घी और गुड़ का दान करना अत्यंत फलदायी होता है। इन चीजों के दान से करियर में मनचाही सफलता मिलती है और कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
राम नाम का जप
रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़ा मंगल पर किसी रामदरबार वाले मंदिर में जाकर 108 बार राम नाम का जप करें, इससे भी बजरंगबली प्रसन्न होंगे।
When the fourth big mangal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 April: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, क्या आपकी राशि में है धन लाभ?
Apr 10, 2026 | 05:00 AMअब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













