साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन, जानिए ग्रहण का सही समय, कौन से काम करने पर है मनाही, जानिए

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने जा रहा है। इससे पहले 14 मार्च को चन्द्र ग्रहण लगा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा और ग्रहण के दौरान किन कार्यों को नहीं करना चाहिए-
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन, जानिए ग्रहण का सही समय, कौन से काम करने पर है मनाही, जानिए
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना गया है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने जा रहा है। इससे पहले 14 मार्च को चन्द्र ग्रहण लगा था। आपको बता दें, इस बार सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य ग्रहण अगले दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी शुरू होने जा रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ग्रहण के बाद स्नान, दान आदि किया जाता है, ताकि ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सके। ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है, जिससे लोगों के जीवन और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा और ग्रहण के दौरान किन कार्यों को नहीं करना चाहिए-

कब लगेगा सूर्य ग्रहण

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं और इससे एक दिन पहले 29 मार्च का साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और अमावस्या भी है, जो कि ज्योतिष गणना के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।

सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखाई देगा जानिए

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना नहीं जाएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर में देखा जा सकता है।

ग्रहण के दौरान इन कार्यों को करने से बचना चाहिए

ज्योतिष गुरु के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान सोने की मनाही होती है। साथ ही सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन बनाना या खाना नहीं चाहिए, क्योंकि ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से भोजन अशुद्ध हो जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन को अशुद्ध होने से बचाने के लिए तुलसी के पत्ते डाल दें। सूर्य ग्रहण के बाद जातकों को अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए स्नान करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है, इस दौरान महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली, धारदार चीजें जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि से दूर रहना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के बाद घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करने के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com