क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन? यहां पढ़ लें, इसके नुकसान

Elaichi Khane Ke Fayde Aur Nuksan:छोटी इलायची स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसका अधिक सेवन पेट की परेशानी, एलर्जी और ब्लड प्रेशर में गिरावट जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
Chhoti Elaichi Ke Nuksan
छोटी इलायची (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhoti Elaichi Ke Nuksan: मसालों की रानी कही जाने वाली छोटी इलायची भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसकी खुशबू और स्वाद न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल चाय और माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं।

लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज़ का सेवन सेहत के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने वाले हैं।

छोटी इलायची खाने के क्या है नुकसान ?

  • पेट से जुड़ी समस्या

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन,इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करना एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कहते है इसलिए जिन लोगों का पेट से जुड़ी समस्या है तो उन्हें इसका सेवन सभलकर करना चाहिए।

  • गर्भवती महिलाओं

एक्सपर्ट्स बताते है कि, इलायची का सेवन गर्भवती महिलाओं को भी कम मात्रा करना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान जरूरत से ज्यादा करना इलायची का सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

  • एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को इलायची खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इलायची का सेवन त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

  • किडनी स्टोन के मरीज

किडनी स्टोन के मरीज को भी छोटी इलायची का सेवन अल्प मात्रा में करना सही हो सकता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची में मौजूद कुछ यौगिक शरीर में कैल्शियम और ऑक्सलेट के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। जो लोग पहले से ही पथरी की समस्या है, तो उन्हें इलायची का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

  • लो ब्लड प्रेशर का खतरा

इलायची ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक मानी जाती है। ऐसे में जिनका बीपी पहले से कम रहता है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

  • दवाओं के साथ रिएक्शन

कुछ दवाओं के साथ अधिक मात्रा में इलायची लेने से दुष्प्रभाव हो सकते हैं, खासकर ब्लड प्रेशर या खून पतला करने वाली दवाओं के साथ।

छोटी इलायची सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन संतुलित मात्रा में। रोजाना 1–2 इलायची पर्याप्त मानी जाती है। अगर कोई पुरानी बीमारी है या नियमित दवाएं चल रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com