थार के बोनट पर स्टंट करते हुए युवक गिरे, तेज रफ्तार रील का वीडियो वायरल

Thar Stunt Viral Video : तेज रफ्तार थार के बोनट पर खड़े होकर रील बना रहे युवकों का संतुलन बिगड़ा, ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरे; वीडियो ने सड़क सुरक्षा पर बहस छेड़ दी।
Youth performing a stunt on a speeding Thar fell after sudden braking, sparking road safety concerns online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Reckless Driving Reel : सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में कुछ युवा अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में वायरल एक वीडियो में देखा गया कि काफिले के साथ चल रही एक थार गाड़ी पर चार युवक बोनट पर खड़े होकर रील बना रहे थे।

गाड़ी तेज रफ्तार में सड़क पर लहरा रही थी और युवक कैमरे के सामने पोज दे रहे थे। उन्हें न अपनी सुरक्षा की चिंता थी और न ही सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की।

गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर बनाई रील

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही सामने से एक ट्रैक्टर आता है, थार चालक को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है। जोरदार ब्रेक लगते ही बोनट पर खड़े युवक संतुलन खो देते हैं और एक-एक कर सड़क पर गिर पड़ते हैं।

गनीमत रही कि कोई भी वाहन के पहियों के नीचे नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे; कुछ ने इसे लापरवाही बताया तो कुछ हंसते नजर आए।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

यह वीडियो X पर Nikhil Saini नामक यूजर ने 11 फरवरी 2026 को शेयर किया। पोस्ट में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए डैशकैम अनिवार्य करने की मांग की गई।

यूजर्स ने सख्त कार्रवाई की मांग की और लिखा कि ऐसे स्टंट न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रील के चक्कर में नियम तोड़ना गंभीर परिणाम दे सकता है- थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com