-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Ramadan Starting In The Year 2025
साल 2025 में इस दिन से शुरू है रमजान, ईद-उल-फितर की तारीख़ नोट कर लें
- Written By: सीमा कुमारी
रहमत और बरकतों का महीना रमजान इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व रखता है। साल 2025 में रमजान की शुरुआत 1 मार्च से होगी और इसकी समाप्ति 30 मार्च को होगी। बता दें, रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है।

साल 2025 में इस दिन से शुरू है रमजान,( सौ.सोशल मीडिया)
Ramadan 2025: रहमत और बरकतों का महीना रमजान इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व रखता है। साल 2025 में रमजान की शुरुआत 1 मार्च से होगी और इसकी समाप्ति 30 मार्च को होगी। रमजान महीने में मुस्लिम लोग रोजे रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। फिर महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस महीने में मुस्लिम लोग कुरान को पढ़ना बेहद शुभ मानते हैं। रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। आइए आपको बताते हैं 2025 में रमजान की तारीख क्या रहेगी।
कब है रमजान 2025
साल 2025 में रमजान की शुरुआत 1 मार्च से होगी और इसकी समाप्ति 30 मार्च को होगी। बता दें रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है। इस महीने को इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोग बेहद पवित्र मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी होगी दूर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुक्रवार को करें ये 4 आसान उपाय
आज की ताजा खबर 19 जून LIVE: दिल्ली के मंगोलपुरी एस-ब्लॉक फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 11 दुकानें जलकर खाक
नाइजर के नियामी एयरपोर्ट पर भीषण आतंकी हमला; 11 सैनिकों सहित 13 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर ढेर
WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये
2025 में ईद उल फितर कब है
2025 में ईद उल फितर का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। बता दें ये पर्व शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
जानिए रमजान के नियम और परंपराएं
मुस्लिम धर्म गुरु के अनुसार, रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। रोजा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखा जाता है। उपवास के रोज सूर्योदय से पहले कुछ खा लिया जाता है जिसे सहरी कहा जाता है। फिर पूरे दिन न तो कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। फिर सूरज ढलने के बाद रोजा खोला जाता है जिसे इफ्तारी कहा जाता है। इसके अलावा रमजान में नमाज पढ़ने का विशेष महत्व माना गया है।
हर मुसलमान को दिन में पांच बार नमाज करना आवश्यक है और रमजान के महीने में ऐसा करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। इस्लाम धर्म में दान की भी बड़ी अहमियत है। रमजान में नमाज के बाद जकात को ही सबसे अहम माना जाता है।
ईद-उल-फितर का क्या है महत्व
ईद-उल-फितर ईद इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में एक है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी और जश्न के साथ मनाते है। ईद-उल-फितर मनाए जाने को लेकर ऐसा माना जाता है कि, इसी खास दिन पर पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इसी खुशी में हर साल ईद मनाई जाती है।
कहा जाता है कि 624 ई. में पहली बार ईद-उल-फितर मनाया गया था। खुशी, जश्न, प्रेम, सौहार्द, अमन, चैन और भाईचारे को बढ़ावा देना ही ईद पर्व का महत्व है। इसलिए ईद के दिन लोग गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।
When is ramadan starting in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी होगी दूर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुक्रवार को करें ये 4 आसान उपाय
Jun 19, 2026 | 06:54 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 जून LIVE: दिल्ली के मंगोलपुरी एस-ब्लॉक फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 11 दुकानें जलकर खाक
Jun 19, 2026 | 06:51 AMनाइजर के नियामी एयरपोर्ट पर भीषण आतंकी हमला; 11 सैनिकों सहित 13 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर ढेर
Jun 19, 2026 | 06:45 AMWhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये
Jun 19, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope 19 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में पाएंगे उच्च पद, जानें कैसा रहेगा इनका भविष्य
Jun 19, 2026 | 06:15 AMKajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार
Jun 19, 2026 | 06:06 AMट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM










