WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये

Meta Paid Subscription: वॉट्सऐप का रोजाना इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अब यूजर्स के खास अनुभव के लिए WhatsApp Plus आ गया है, जिसमें आम सी कीमत देनी होगी।
WhatsApp Plus launched in India will cost ₹79 per month.
WhatsApp Plus (Source. Navbharat Desk/Whatsapp)
Published on
Updated on

WhatsApp का रोजाना इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अगर आप लंबे समय से WhatsApp में नए और खास फीचर्स के आने का इंतजार कर रहे थे अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी में सामने आया है कि Meta ने भारत में अपने नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus का ट्रायल शुरू कर दिया है। जिसके जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स इस्तेमाल करने को मिलेगे जो अब तक सामान्य WhatsApp यूजर्स के लिए सामने नहीं आए थे। वहीं इस नए प्लान को लेकर कंपनी का कहना है कि इस फीचर को मोबाइल और वेब दोनों प्लेटफॉर्म पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को हर महीने शुल्क देना पड़ेगा।

कितनी होगी कीमत और क्या मिलेगा फ्री ट्रायल?

Meta की तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत भारतीय यूजर्स के लिए 79 रुपये प्रति माह रखी गई है। जिसमें एक रिकरिंग प्लान को शामिल किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि जब तक यूजर इसे कैंसल नहीं करेगा तब तक हर महीने भुगतान अपने आप आपके खाते से कटता रहेगा। वहीं इस प्लान में राहत की बात यह है कि कंपनी नए यूजर्स को 1 महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है। ताकि लोगों अपना पैसा लगाने से पहले फीचर्स का अनुभव ले सकें और बाद में सर्विस लेने का फैसला ले सकें।

ऐसे करें WhatsApp Plus एक्टिवेट

आप भी अपने आम WhatsApp को खास Plus में बदलना चाहते है तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • WhatsApp ऐप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • Settings में जाएं।
  • यहां दिखाई देने वाले नए Subscriptions ऑप्शन पर टैप करें।
  • WhatsApp Plus चुनें और 1 महीने का फ्री ट्रायल शुरू करें।

WhatsApp Plus में मिलेंगे ये खास फीचर्स

यूजर्स के नए अनुभव के लिए Meta ने WhatsApp Plus के बारे में कई जानकारियां दी है। जिसमें पहले तो बताया गया है कि यह प्लान पूरी तरह ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन है। जो यूजर्स अपने चैटिंग अनुभव को बेहतर करना चाहते हैं वे इसे खरीद सकते हैं। इस कास प्लान के साथ फीचर्स में यूजर्स को कस्टम ऐप आइकॉन बदलने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा WhatsApp का पूरा थीम और इंटरफेस अपने पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है। इतना ही नहीं एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, खास रिंगटोन्स, बेहतर चैट मैनेजमेंट टूल्स और पहले से ज्यादा चैट्स को टॉप पर पिन करने की सुविधा प्लान में दी जा रही है। जो WhatsApp को प्रोफेशनल और पावर यूजर्स के लिए फायदेमंद बनाता है।

सिक्योरिटी में नहीं होगा कोई बदलाव

Meta ने सामने लाई जानकारी में यह स्पष्ट किया है कि WhatsApp Plus लेने के बाद भी यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले की तरह ही सभी मैसेज और कॉल End-to-End Encrypted में रहेंगे। लेकिन जान ले कि पेड सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद स्टेटस सेक्शन में दिखाई देने वाले विज्ञापनों से छुटकारा नहीं मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com