

Traffic Challan: आपकी गाड़ी पर भी ट्रैफिक चालान लंबित है और आपने अभी तक उसका भुगतान नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जैसा की सभी को पता है कि अक्सर लोग जल्दबाजी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं और बाद में चालान भरना भूल जाते हैं। लेकिन इस छोटी से गलती की वजह से आगे चलकर उनकी गाड़ी को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि पेंडिंग चालान की वजह से वाहन बेचने, आरसी ट्रांसफर कराने या अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में अड़चन आ सकती है। ऐसे मामलों को आसान तरीके से सुलझाने के लिए सरकार ने Evening Court की सुविधा उपलब्ध कराई है जहां पुराने चालानों का निपटारा आसानी से हो जाता है।
Evening Court के बारे में बताए तो यह एक तरह की विशेष अदालत है जो सामान्य कोर्ट का समय समाप्त होने के बाद लगाई जाती है। इसका काम यही होता है कि यहां पर आने वाले छोटे-मोटे मामलों खासकर ट्रैफिक चालानों से जुड़े विवादों का तेजी से निपटारा जा सके। इस व्यवस्था से लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया और बार-बार कोर्ट के चक्कर लगाने से राहत मिलती है। यह भी देखा गया है कि कई मामलों में चालान राशि में राहत या समझौते के जरिए भी समाधान निकल सकता है जिससे वाहन मालिकों को सुविधा मिलती है।
Evening Court में जाने से पहले आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी है। जिसमें आपकी गाड़ी पर कितने चालान लंबित हैं। जिसकी जानकारी पाने के लिए संबंधित ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर वाहन नंबर दर्ज करना होता है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल पर आपको चालान की संख्या, तारीख और जुर्माने की जानकारी मिल जाएगी। इससे आप तय कर पाएंगे कि किन मामलों को Evening Court में ले जाना है।
अगर आप भी Evening Court के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना चाहते है तो वह आसान है।
जिसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार कोर्ट, तारीख और समय का चयन कर सकते है। वहीं आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक टोकन नंबर दिया जाएगा। जिसका प्रिंटआउट निकाल लें और तय समय पर कोर्ट पहुंच जाएं।
Evening Court को वैसे तो कार्यदिवसों में शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच लगाया जाता है। जिस कारण से नौकरीपेशा और व्यस्त लोगों के लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प बन रहा है। ऐसे में अगर आपके वाहन पर भी पुराने चालान लंबित हैं तो उन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते निपटाना बेहतर होगा। जिससे भविष्य की परेशानी दूर रहेगी।