- Hindi News »
- Religion »
- When Is Pradosh Fast In November
नवंबर में दो दिन प्रदोष व्रत, पहला ‘सोम प्रदोष’, और दूसरा 17 तारीख को, जानिए दोनों का शुभ मुहूर्त
Lord Shiva: कहा जाता है सोम प्रदोष का व्रत करने पर साधक की सभी मानसिक समस्याएं दूर और भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इसलिए सनातन धर्म में इस व्रत को सबसे श्रेष्ठ एवं फलदायक माना गया हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

नवंबर में प्रदोष व्रत कब-कब है (सौ.सोशल मीडिया)
November Pradosh Vrat 2025: वैसे तो, हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत-त्योहार हैं, जो देवों के देव भगवान शिव की पूजा- अर्चना के लिए समर्पित होते हैं। लेकिन,हिंदू लोक मतों के अनुसार, प्रदोष व्रत सभी व्रतों में एक खास महत्व रखता है। अगर प्रदोष व्रत की बात करें तो, शिव भक्तों के लिए प्रदोष व्रत बड़ा फलदायक एवं पुण्यदाई माना गया है।
आपको बता दें, जिस प्रकार हर महीने में दो बार एकादशी मनाई जाती है, ठीक उसी तरह महीने में दो बार प्रदोष व्रत भी मनाई जाती हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि नवंबर में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा।
नवंबर में प्रदोष व्रत कब-कब है
आपको बता दें, नवंबर के महीने में एक प्रदोष व्रत कार्तिक मास का आखिरी (शुक्ल पक्ष) प्रदोष व्रत होगा और एक मार्गशीर्ष मास का पहला (कृष्ण पक्ष) प्रदोष व्रत होगा। हालांकि, ये दोनों प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ेंगे, इसलिए इन्हें सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
ये है नवंबर महीना का पहला प्रदोष व्रत
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 नवंबर को सुबह 5:07 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, त्रयोदशी तिथि का समापन 4 नवंबर को देर रात 2:05 मिनट पर होगा।
ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, नवंबर का पहला प्रदोष व्रत सोमवार 3 नवंबर को रखा जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल में की जाती है।
प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त-
शाम 5:34 मिनट से रात 8:11 मिनट तक।
कब है नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 नवंबर को सुबह 04:47 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, त्रयोदशी तिथि का समापन 18 नवंबर को सुबह 07:12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025 को रखा जाएगा।
प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 05:27 मिनट से 8:07 मिनट तक ।
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का क्या है धार्मिक महत्व
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार नवंबर महीने में पड़ने वाले शुक्लपक्ष और कृष्णपक्ष के दोनों प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित किया गया है।
ऐसे में इस व्रत का महात्म्य और भी बढ़ जाता है। अगर हिंदू मान्यता की मानें तो, सोमवार का दिन चंद्र देवता के लिए भी समर्पित है जो मन के कारक माने जाते हैं और भगवान शिव के माथे को सुशोभित करते हैं।
ये भी पढ़ें- नवंबर का पहला प्रदोष सोमवार को, जानिए ‘सोम प्रदोष’ पूजा का शुभ मुहूर्त और महिमा
कहा जाता है कि सोम प्रदोष का व्रत करने पर साधक की सभी मानसिक समस्याएं दूर और भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इसलिए सनातन धर्म में इस व्रत को सबसे श्रेष्ठ एवं फलदायक माना गया है।
When is pradosh fast in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMकौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
May 13, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














