- Hindi News »
- Religion »
- When Is Durga Ashtami In The Month Of Agahan
मार्गशीर्ष महीने में इस दिन है दुर्गा अष्टमी, इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा, सभी संकट हर लेंगी मां
- Written By: सीमा कुमारी
Maa Durga:कहा जाता है कि मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत और पूजा करने से देवी दर्गा की विशेष कृपा होती है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है।

कब है मार्गशीर्ष दुर्गा अष्टमी (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Durga Ashtami 2025 Kab Hai: जगत जननी माता दुर्गा को समर्पित ‘मासिक दुर्गाष्टमी’ का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष मास की दुर्गा अष्टमी का व्रत 28 नवंबर को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है साथ ही दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है।
कहा जाता है कि जो भी भक्त इस दिन श्रद्धा भाव से व्रत रखता है। उससे माता रानी प्रसन्न होकर मनचाह वरदान देती है और माता की कृपा से घर में खुशहाली आती है और सभी दुख और संकट दूर रहते हैं।
माता दुर्गा का आशीर्वाद परिवार जनों में सदा बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष मास की दुर्गा अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी? साथ ही जानते हैं शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व-
सम्बंधित ख़बरें
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
गुरु प्रदोष व्रत की पूजा बिना इस कथा के मानी जाती है अधूरी, आप भी करें पाठ और पाएं शिव-पार्वती की कृपा
Bakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Jyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
कब है मार्गशीर्ष दुर्गा अष्टमी
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 28 नवंबर को देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, अष्टमी तिथि की समापन 29 नवंबर को देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर होगा। बता दें, मां दुर्गा की पूजा निशा काल में की जाती है। ऐसे में 28 नवंबर को मार्गशीर्ष माह की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।
कैसे करें दुर्गाअष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें।
- हो सके, तो लाल वस्त्र धारण करें और पूजा-स्थल की अच्छे से साफ-सफाई कर लें।
- इसके बाद गंगाजल छिड़क करें और चौकी बिछाकर उसपर लाल कपड़ा बिछाएं।
- अब मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें।
- देवी की पूजा में उन्हें लाल चुनरी, सोलह श्रृंगार, लाल रंग का फूल, फूलमाला और अक्षत आदि अर्पित करें।
- देवी दुर्गा को प्रसाद चढ़ाएं चरणामृत अर्पित करें।
- इसके बाद घी का दीपक जलाकर मां की आरती करें।
- दूसरों को पूजा का प्रसाद बांटें।
- इस दिन शाम के समय गेहूं और गुड़ से बनी चीजों को ग्रहण कर आप अपना व्रत खोल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार का सबसे शुभ दिशा यह, उत्तर या आग्नेय कोण में तो क्या होगा असर, जानिए
जानिए सनातन धर्म में दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मां दुर्गा शत्रुओं का नाश करती हैं और भक्तों को भय से मुक्ति देती हैं। इस व्रत से अध्यात्मिक उन्नति और शांति प्राप्त होती है। कहा जाता है कि, इस व्रत को रखने से जीवन में सुख-शांति रहती है और धन-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है।
When is durga ashtami in the month of agahan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














